फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Neeraj of Rewalsar achieved 50th rank in IBPS exam

Himachal: रिवालसर के नीरज ने आईबीपीएस परीक्षा में हासिल किया 50वा रैंक

Sat, 06 Apr 2024 04:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिवालसर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिवालसर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Apr 2024 04:50 PM IST
सार

मंडी जिले के रिवालसर के नीरज ने ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित आईबीपीएस परीक्षा में 50वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। 

विज्ञापन
Neeraj of Rewalsar achieved 50th rank in IBPS exam
नीरज ने आईबीपीएस परीक्षा में हासिल किया 50वा रैंक - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रिवालसर के नीरज ने ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित आईबीपीएस परीक्षा में 50वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। नीरज पुत्र कश्मीर राव नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड तीन में रहते हैं। नीरज की इस उपलब्धि के बाद उनकी तैनाती पंजाब नेशनल बैंक में बतौर विशेषज्ञ अधिकारी मार्केटिंग प्रबंधक के तौर पर हुई है। नीरज ने एमबीए की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। नीरज के पिता शिक्षा विभाग से वीपीईओ के पद से सेवानिवृत हुए हैं। इनका पुस्तैनी घर सरकाघाट के थौना गेहरा में है। लेकिन कुछ सालों से उन्होंने नगर पंचायत रिवालसर में घर बना लिया है। नीरज के पिता कश्मीर राव नगर पंचायत रिवालसर में उपाध्यक्ष के पद पर काबिज हैं। माता रूमा देवी डाक विभाग में डाकपाल के पद पर तैनात हैं। नीरज की पत्नी कविता अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में कार्यरत हैं। नीरज की इस कामयाबी पर उनके परिजनों व रिश्तेदारों ने उन्हें बधाई दी है। नीरज ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व अपने गुरुजनों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed