फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   near the ridge this year Wonder Park will be ready

Shimla News: रिज के पास इसी साल तैयार होगा वंडर पार्क

Tue, 01 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
near the ridge this year
Wonder Park will be ready
नगर निगम इसी माह करेगा टेंडर
विज्ञापन

शहर में बेकार पड़ी चीजों से होगा निर्माण

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के ऐतिहासिक रिज मैदान से सटे लक्कड़ बाजार क्षेत्र में इसी साल राजधानी का पहला वंडर पार्क तैयार किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम इसी माह टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जून के बाद इसका निर्माणकार्य शुरू करने की तैयारी है।


नगर निगम ने अपने वार्षिक बजट में भी शहर में वंडर पार्क बनाने की घोषणा की थी। नगर निगम ने वंडर पार्क के लिए रिज से सटे रिवोली, लक्कड़ बाजार क्षेत्र को चिह्नित किया है। यहां ज्यादातर जमीन नगर निगम के नाम है। कुछ जमीन निजी है। इसका अधिग्रहण किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार वंडर पार्क में शहर में बेकार पड़ी चीजों से बैठने, झूलने आदि की सुविधाएं दी जाएंगी। ट्रैकिंग के लिए रास्ते का भी निर्माण होगा। नगर निगम के अनुसार जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जून से इसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। नगर निगम शहर में कूड़ा ढोने वाले वाहनों में जीपीएस आधारित स्मार्ट ट्रैकिंग सिस्टम भी शुरू करने जा रहा है। इसके लिए भी टेंडर कर दिए हैं। इससे शहर में कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों की निगरानी हो सकेगी। शहर के हर घर में यूनिक क्यूआर कोड लगेगा। सुबह कूड़ा उठाने वाला कर्मी इस कोड को स्कैन करेगा। इससे निगम को पता चल जाएगा कि रोज कितने घरों से कूड़ा उठ रहा है। निगम के प्रोजेक्ट निदेशक धीरज चंदेल ने बताया कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article