फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   navratri festival in city.

कहीं दुर्गा सप्तशती, कहीं हो रहा दुर्गा चालीसा पाठ

Sat, 27 Sep 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Sep 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
navratri festival in city.

शारदीय नवरात्र में राजधानी के लोग देवी आराधना में लीन हो गए हैं। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों ने घरों में भी कलश स्थापित कर रखे हैं जिनके सामने दीपक जलाकर देवी से आशीर्वाद मांगा जा रहा है। कोई दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहा है तो कहीं दुर्गा चालीसा का पाठ हो रहा है।

विज्ञापन


राजधानी के प्रसिद्ध तारादेवी मंदिर, कालीबाड़ी मदिंर, ढींगू मंदिर और कामना देवी मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। शनिवार के भी शहर और आसपास के इलाकों में स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन


मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए मंदिर प्रबंधनों की ओर से खास व्यवस्थाएं की गई है। मंदिरों में लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की भी मदद ली जा रही है। मंदिर में लगाए जा रहे भंडारों में रोजाना हजारों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाली मंदिर से दिखते हैं शहर के चारों कोने
नवरात्र में अपनी इष्ट देवी के दर्शनों को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। घंटों पैदल चलकर लोग शाली माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मशोबरा से पैदल चलकर शाली माता मंदिर पहुंचा जा सकता है। शाली चोटी पर काली माता का प्राचीन मंदिर है। शाली मंदिर से शहर के चारों कोने देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed