फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   nauni university solan drinking water sample pass quality test

डॉ. शांडिल: नौणी विश्वविद्यालय में पानी के सैंपल ठीक, राज्यपाल को सौंपेंगे रिपोर्ट

Fri, 10 Mar 2023 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Mar 2023 05:49 PM IST
सार

नौणी विश्वविद्यालय में पानी के सैंपल ठीक पाए गए हैं। रिपोर्ट में पीलिया फैलने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
nauni university solan drinking water sample pass quality test
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि राज्यपाल को नौणी विश्वविद्यालय में पीलिया फैलने के मामले में वहां की पानी के सैंपल की रिपोर्ट दी जाएगी। इस रिपोर्ट में पीलिया फैलने की पुष्टि नहीं हुई है। यह रिपोर्ट उन्होंने खुद देखी है। अधिकारियों ने नौणी दौरे के दौरान मुझे यह रिपोर्ट दिखाई थी। डॉ, शांडिल सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रदेश के कोरोना फैलने के मामले में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को रैंडम सैंपलिंग के आदेश दे दिए हैं। वहीं विभाग के पास दवाओं का पूरा स्टॉक उपलब्ध है। बीच-बीच में कोरोना के मामले आ रहे हैं। इस पर विभाग पूरी नजर बनाए हुए है। वहीं अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन खत्म होने के मामले में उन्होंने कहा कि वैक्सीन की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही सभी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं धर्मपुर में हुए हादसे के दौरान अस्पताल में घायलों को पूरी सुविधाएं न मिलने के मामले में उन्होंने कहा कि उन्होंने इसकी रिपोर्ट मांगी है। जो भी खामियां होंगी, उन्हें ठीक करने का प्रयास किया जाएगा। अस्पतालों में रिक्त पदों पर शांडिल ने कहा कि जल्द ही डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सभी महिलाओं को भी बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed