फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nauni University invented a new variety named solan pepper with medicinal properties

शिमला मिर्च को टक्कर देगी ज्यादा पौष्टिक सोलन मिर्च

Mon, 10 Jun 2019 12:26 PM IST
Krishan Singh ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन
ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jun 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Nauni University invented a new variety named solan pepper with medicinal properties
सोलन मिर्च - फोटो : अमर उजाला

शिमला मिर्च को टक्कर देने के लिए नौणी विश्वविद्यालय ने शोध के बाद इस प्रजाति की नई किस्म ईजाद की है। इसे सोलन मिर्च का नाम दिया गया है। देखने में यह किस्म शिमला मिर्च की तरह है लेकिन स्वाद और गुण के अलावा इसकी प्रतिरोधक क्षमता कई गुना ज्यादा होगी।

विज्ञापन


यही नहीं, सोलन मिर्च की पैदावार भी शिमला मिर्च के मुकाबले अधिक होगी। सड़न रोग की प्रतिरोधक क्षमता वाली इस प्रजाति में कीटनाशकों का प्रयोग काफी कम किया जाएगा। लिहाजा, बीमारियां और कीड़ा लगने का खतरा कम रहेगा।
विज्ञापन


घर में रखी यह मिर्च जल्दी खराब नहीं होगी। इस मिर्च में कई औषधीय गुण भी हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी कार्सिनोजेनिक कैंसर के रोगियों के लिए लाभदायक होगी। साथ ही यह मिर्च पोटाशियम, कैलशियम, मैग्नीजियम के साथ विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिवर और त्वचा के लिए भी फायदेमंद 

Nauni University invented a new variety named solan pepper with medicinal properties
सोलन मिर्च - फोटो : अमर उजाला

सालों के अनुसंधान के बाद नौणी विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग ने सोलन मिर्च की ओपन पोलिनेटिड वैरायटी को तैयार किया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और खून की कमी भी दूर होगी।

इसमें इंडोल थ्री कारबोनाइट भी पाया जाता है, जो लीवर के रोगियों के लिए उपयोगी है। यह एंटी ऑक्सिडेंट का कार्य भी करता है, जो लिवर को साफ रखने में मददगार होता है। त्वचा के डेड सेल को भी रिप्लेस करती है। 

किसानों को आवंटित किया बीज
किसानों के लिए नौणी विवि ने इस बीज को आवंटित कर दिया है। अप्रैल में इसकी रोपाई की जाती है। सबसे अधिक जिला सोलन में इसकी पैदावार है, जबकि सिरमौर, शिमला, चंबा, मंडी सहित अन्य क्षेत्रों के किसान भी इसकी रोपाई कर रहे हैं। इसे किचन गार्डन में भी उगाया जा सकता है। खुद किसान इसका बीज तैयार कर सकते हैं। इसकी खेती पोली हाउस में भी की जा सकती है।

शिमला मिर्च से होगी अधिक चमकदार

Nauni University invented a new variety named solan pepper with medicinal properties

सब्जी विभाग अध्यक्ष एके शर्मा ने बताया कि सोलन भरपूर मिर्च स्पार्कलिंग ग्रीनिश कलर की होगी। यानी आम शिमला मिर्च से अधिक चमकीली और रसदार।

एक हेक्टेयर भूमि में अन्य 500 ग्राम बीज की जरूरत होती है जिसमें करीब 300 क्विंटल की पैदावार किसान आसानी से ले सकते हैं। वहीं, एक हेक्टेयर भूमि में शिमला मिर्च 100 से 150 क्विंटल तक ही तैयार होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed