{"_id":"69f5a189fd4881c9860b0053","slug":"nationwide-test-of-emergency-alert-system-people-startled-by-extremely-severe-warning-messages-on-mobile-ph-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: मोबाइल पर बजा सायरन, इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का हुआ परीक्षण, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मोबाइल पर बजा सायरन, इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का हुआ परीक्षण, जानें पूरा मामला
Sat, 02 May 2026 12:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 May 2026 12:32 PM IST
सार
देशभर में मोबाइल फोन पर सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक के जरिये इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का टेस्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार की ओर से देशभर में मोबाइल फोन पर सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक के जरिये इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया गया। शनिवार को मोबाइल पर तेज सायरन और वाइब्रेशन के साथ अलर्ट मैसेज फ्लैश हुआ। फोन पर अत्यंत गंभीर चेतावनी का मैसेज देखकर कई लोग चौंक गए। शिमला में भी लोगों के फोन पर इस तरह का अलर्ट आया।
विज्ञापन
सरकार ने स्पष्ट किया कि यह एक टेस्ट मैसेज था और इसे प्राप्त करने पर किसी भी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। इस नई स्वदेशी तकनीक के जरिये आपदा या किसी आपात स्थिति में नागरिकों को तुरंत सूचना दी जा सकेगी। सरकार का कहना है कि यह पहल नागरिकों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए अहम कदम है, जिससे भविष्य में किसी भी संकट के दौरान समय रहते अलर्ट जारी किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन