फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Women's Ice Hockey Championship: With victory in Ladakh, Delhi in the next round, Himachal had to settle again

आइस हॉकी: जीत के साथ लद्दाख, दिल्ली अगले दौर में, हिमाचल को फिर बराबरी से करना पड़ा संतोष

Tue, 18 Jan 2022 06:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/काजा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/काजा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jan 2022 06:05 PM IST
सार

लाहौल-स्पीति जिले के काजा में 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप रोमांचक दौर में पहुंच गई है। मंगलवार को तीन मैच खेले गए। हालांकि सुबह के मैच के दौरान हल्की बर्फबारी भी हुई। बावजूद खिलाड़ियों का जोश कम नहीं हुआ। 

विज्ञापन
National Women's Ice Hockey Championship: With victory in Ladakh, Delhi in the next round, Himachal had to settle again
काजा में राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के काजा में 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप रोमांचक दौर में पहुंच गई है। मंगलवार को तीन मैच खेले गए। हालांकि सुबह के मैच के दौरान हल्की बर्फबारी भी हुई। बावजूद खिलाड़ियों का जोश कम नहीं हुआ। बाद में बर्फबारी थम गई और पहला मैच हिमाचल प्रदेश और आईटीबीपी के बीच में खेला गया। मैच का पहला गोल आईटीबीपी की खिलाड़ी छेरिंग यांगजोम ने किया और टीम के लिए बढ़त बनाई। इसके बाद लंबे समय तक दोनों टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।

विज्ञापन


मैच के आखिरी मिनटों में  हिमाचल प्रदेश की टीम की वंशिका रोपा ने गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। दर्शक इस गोल के साथ ही खुशी से झूम उठे। वंशिका रोपा को गोल करने में मदद रिंगजिन डोलमा ने की। हिमाचल प्रदेश और आटीबीपी का यह मैच बराबरी पर छूटा।  इसके बाद दूसरा मैच लद्दाख और चंडीगढ़ के बीच में खेला गया। जिसमें लद्दाख की टीम ने मैच जीत लिया। जबकि दिन का अंतिम मैच तेलंगाना और दिल्ली के बीच में खेला गया। दिल्ली ने आठ गोल किए जबकि तेलगांना की टीम एक ही गोल कर पाई। इस मौके पर एडीएम मोहन दत शर्मा, आइस हॉकी एसोसिएशन आफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जिंदी, नायब तहसीलदार प्रेम चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन


आईटीबीपी टीम 
छेरिंग यांगजोम, देचेन स्पालजे, सुदिका बानो, लाकपा डोलमा, छेरिंग डोलकर, सोनम आंगमो, कुंजुम लामो, दिकेत छोपल, स्टाजिंन चोमरोल, टाशी पालजे, स्टानजिन आंगमो, सोनम छोडन, स्टाजिंन कुजींस, जिगमेट चेजेज और  जॉनी मेरीलिंग। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश टीम
तेजिंन डोलमा, थिनले बांग्मो, पदमा भुमकित, नंवाग लिंनजोम, तेंजिन छोडन, सोनम देचेन, नवांग, छेरिंग डोलमा, जेडेन बांग्मो, नवांग लामो, तेजिंन सेलडोन, नवांग छुकित, तेंजिन छोडन, कुंगा यांगचेन, प्रियंका ठाकुर, वशिंका रोपा, रिगजिन डोलमा और सोनम आंगमो।

लद्दाख की टीम
नूरजहां, दोरजे डोलमा, छवांग चुस्कित, रिंगजिन डोलमा, पदमा चोरल, स्टेजिंन डोलकर, छेतन डोलमा, शरव यांगस्कित, दिस्कित आंनमो, कुजिंस आंगमो, रिजंगिन यांगडोल, जिगमित आंगमो, शवीना कावसर, छेरिंग छरोल, सेमजेस डोलमा, पदमा डोलकर, टशी डोलकर, सोनम आंगमो और स्तेजिंन। 


चंडीगढ़ टीम
स्किदन आंगमो, नजमा अख्तर, तस्लीमा बतूल, समीना खातून, सहीरा बानो, स्टेजिंन मस्कित, मेफम डोलकर, छुनिंग लामो, कुंगजीम आंगमो, छवांग लाडोल, निलजा आंगमो, स्टेजिन सेल्डोन, स्टेजिन न्योडोन, यासनिया, मसीना बानो, जिगमेत, लामो छोडोन, खैरून निस्सा, सोनम छोडन और चुस्कित डोलमा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed