{"_id":"62b5cf8d9b359d3d8f51d3f7","slug":"national-volleyball-competition-air-india-starts-with-a-win-beat-itbp-3-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Volleyball Competition: रामपुर में वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू, एयर इंडिया का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Volleyball Competition: रामपुर में वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू, एयर इंडिया का जीत से आगाज
Fri, 24 Jun 2022 08:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Jun 2022 08:24 PM IST
सार
वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच एयर इंडिया और आईटीबीपी के मध्य खेला गया, जिसमें एयर इंडिया ने आईटीबीपी को 3-0 से हराया। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज।
- फोटो : संवाद
विस्तार
राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रामपुर के पद्म छात्र विद्यालय में आगाज हो गया। इसमें देश की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच एयर इंडिया और आईटीबीपी के मध्य खेला गया, जिसमें एयर इंडिया ने आईटीबीपी को 3-0 से हराया। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं काफी महत्वपूर्ण रहती हैं। इससे क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन
रामपुर में गर्मी को देखते हुए प्रतियोगिता के कुछ मुकाबले संध्याकाल में दूधिया रोशनी में होंगे। शुक्रवार को पहले मुकाबले में एयर इंडिया के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आईटीबीपी की टीम को सीधे सेटों में 3-0 से मात दी और अगले दौर में प्रवेश पाया। बुशहर वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष बांका राम भलूनी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना है। इस मौके पर बीडीओ रामपुर, प्रधानाचार्य प्रवीन गुप्ता, बहादुर सिंह भलूनी, डीडी कायथ, रमेश भारद्वाज, त्रिलोक भलूनी, प्रेम मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये टीमें ले रहीं भाग
राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में एयर इंडिया, नॉदर्न रेलवे, पंजाब पुलिस, हिमाचल पुलिस, सेंट्रल आईटीबीपी, एचएसआईडीसी हरियाणा और हरियाणा पुलिस की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन