फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Rapid Chess Championship to be held in Baijnath

Shimla News: बैजनाथ में होगी राष्ट्रीय रैपिड शतरंज चैंपियनशिप

Mon, 02 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
National Rapid Chess Championship to be held in Baijnath
12 फरवरी तक करने होंगे आवेदन
विज्ञापन

स्पर्धा में देशभर के प्रतिभागी ले सकते हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। महाशिवरात्रि महोत्सव पर ऐतिहासिक नगरी बैजनाथ में 14 और 15 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर की रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन होगा। जिला शतरंज एसोसिएशन कांगड़ा की ओर से आयोजित की जा रही दो दिवसीय प्रतियोगिता में देश के किसी भी राज्य से शतरंज खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।


यह प्रतियोगिता अंडर-9, अंडर-11, अंडर-15, अंडर-19 और ओपन कैटेगरी में होगी। आयोजक समिति के अनुसार सभी वर्गों में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता को फेयर प्ले, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के साथ नशा-मुक्ति जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 फरवरी निर्धारित की है जिसमें प्रवेश शुल्क 500 रुपये प्रति खिलाड़ी रखा है। पंजीकरण के लिए इच्छुक खिलाड़ी जगदीश चंदेल के फोन नंबर 7018640927 और मुनीश कुमार के फोन नंबर 8219241776 पर संपर्क कर सकते हैं। इस आयोजन में बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव समिति और एसडीएम बैजनाथ भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article