{"_id":"65ae7ca88850a58e17053cf5","slug":"national-ice-hockey-competition-itbp-in-men-s-category-final-himachal-out-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता: पुरुष वर्ग में आईटीबीपी फाइनल में, हिमाचल बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता: पुरुष वर्ग में आईटीबीपी फाइनल में, हिमाचल बाहर
Mon, 22 Jan 2024 08:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Jan 2024 08:04 PM IST
सार
राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आईटीबीपी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को सेमीफाइनल में आईटीबीपी ने आर्मी को बाहर किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद
विस्तार
काजा में चल रही राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आईटीबीपी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को सेमीफाइनल में आईटीबीपी ने आर्मी को बाहर किया। फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों के बीच रोचक मुकाबला हुआ। शुरू में आर्मी ने दो गोल दाग कर बढ़त बना ली। आईटीबीपी ने वापसी करते हुए मैच बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल के साथ बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन
आखिर में दोनों टीमों को पांच मिनट का समय दिया गया और कहा कि जो टीम पहले गोल करेगी, उसे विजेता घोषित किया जाएगा। इस तरह से आईटीबीपी ने एक गोल कर मैच अपने नाम कर लिया और फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल लद्दाख और हिमाचल के बीच हुआ। इसमें लद्दाख ने हिमाचल पर 6-2 से जीत हासिल की। हिमाचल खिताब से दौड़ से बाहर हो गया और अब लद्दाख की टीम आईटीबीपी के साथ फाइनल खेलेगी।
विज्ञापन
महिला वर्ग में हिमाचल ने जीता मैच
उधर, महिला वर्ग में पहला मैच लद्दाख और राजस्थान के बीच हुआ। इसमें लद्दाख ने राजस्थान को 9-0 हराया। दूसरा मैच हिमाचल और तेलंगाना के बीच हुआ। इसमें हिमाचल ने 4-0 से जीत हासिल की। आखिरी मुकाबला आईटीबीपी और राजस्थान के बीच हुआ। इसमें आईटीबीपी ने 8-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन