फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   national human right commission issue notice to himachal govt.

मानवाधिकार आयोग का हिमाचल सरकार को नोटिस

Wed, 20 Aug 2014 11:24 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
national human right commission issue notice to himachal govt.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हिमाचल प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर ऊना जिले में लड़के-लड़कियों के गिरते अनुपात पर रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऊना में 1000 लड़कों पर 500 लड़कियों ने जन्म लिया।

विज्ञापन


बुधवार को जारी किए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आयोग ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर चार हफ्तों के अंदर इस मामले में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

ऊना में 1000 लड़कों पर 500 लड़कियां

national human right commission issue notice to himachal govt.

प्रदेश में प्रति पुरुष 974 महिलाएं है, जिसे प्रदेश सरकार संतोषजनक अनुपात मानती है। जबकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार ऊना जिले में 1000 लड़कों पर 977 लड़कियां है। एनएचआरसी ने मीडिया में आई उस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है।

इसमें कहा गया था कि ऊना जिले की करीब 25 पंचायतों में लड़के-लड़कियों का अनुपात पिछले दो सालों में खतरनाक स्तर तक गिर कर 1000 लड़कों पर महज 500 लड़कियों तक पहुंच गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ पंचायतों में तो स्थिति इससे भी ज्यादा खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed