फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Highway 20 blocked at two places in Mandi himachal Pradesh

पहाड़ी दरकने से मंडी-मनाली हाईवे 8 घंटे ठप, यात्रियों ने वाहनों में गुजारी रात

Sat, 28 Jul 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर/मंडी Updated Sat, 28 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
National Highway 20 blocked at two places in Mandi himachal Pradesh

तीन दिन से जारी बारिश से पहाड़ दरकने लगे हैं। शुक्रवार आधी रात के बाद जिले के कोटरोपी और मैगल में पहाड़ी का मलबा खिसकने से पठानकोट-मंडी-मनाली-लेह नेशनल हाईवे ठप हो गया।

विज्ञापन


रात डेढ़ बजे बंद हुआ नेशनल हाईवे शनिवार की सुबह सवा आठ बजे बहाल किया गया। पौने सात घंटे तक दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं। गौर हो कि कोटरोपी में 11 अगस्त 2017 को पहाड़ी खिसकने से 48 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

रातभर हाईवे बहाल होने का इंतजार करते रहे यात्री

National Highway 20 blocked at two places in Mandi himachal Pradesh

उधर, देर रात को मैगल और कोटरोपी के पास पहाड़ी के मलबे से अवरुद्ध हाईवे से यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं। हाइवे पर गुजरने वाले वाहनों को रातभर हाईवे बहाल होने का इंतजार करना पड़ा।

यात्रियों ने वाहनों में ही रात गुजारी। लोक निर्माण विभाग द्रंग के सहायक अभियंता दिविज शर्मा ने बताया कि मैगल के पास हाइवे बंद होने की सूचना विभाग को रात करीब पौने दो बजे मिली। मैगल के पास मार्ग को इस वर्ष ही चौड़ा किया गया है।

करीब दो सौ मीटर का एरिया पहाड़ी के काटने से स्लाइडिंग जोन बना हुआ है। शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे मैगल के पास हाइवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। यात्रियों को दोनों स्थानों पर बंद के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed