फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   national green tribunal seeks record of illegal mining in personal land at banks of swan river una

अवैध खनन जांचने पहुंची एनजीटी टीम, रिपोर्ट तलब

Thu, 17 Jun 2021 02:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Jun 2021 02:20 PM IST
सार

जस्टिस जसबीर सिंह ने खनन विभाग से बसाल क्षेत्र में हुए अवैध खनन पर 10 दिन में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस पूरे जिले में हुए अवैध खनन का सर्वे करवाकर विस्तृत रिपोर्ट भेजें।

विज्ञापन
national green tribunal seeks record of illegal mining in personal land at banks of swan river una
रिटायर्ड जज जस्टिस जसबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज जस्टिस जसबीर सिंह के नेतृत्व में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की पांच सदस्यीय टीम ने वीरवार को बसाल क्षेत्र के साथ अन्य स्थानों पर हुए अवैध खनन की जांच की। टीम ने लोअर बसाल में स्वां नदी में हुए खनन के साथ अपर बसाल में एक क्रशर का निरीक्षण किया। टीम ने स्वां किनारे हुए खनन पर हैरानी जताई।

विज्ञापन

टीम के अध्यक्ष जस्टिस जसबीर सिंह ने खनन विभाग से बसाल क्षेत्र में हुए अवैध खनन पर 10 दिन में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस पूरे जिले में हुए अवैध खनन का सर्वे करवाकर विस्तृत रिपोर्ट भेजें। क्रशर के निरीक्षण के बाद जस्टिस जसबीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक क्रशर पर कार्यरत मजदूरों का रिकॉर्ड हो। रजिस्टर में दर्ज हो कि उन्हें कितनी मजदूरी दी गई।
विज्ञापन


क्रशर मालिक वायु प्रदूषण भी रोकें, ताकि खेती योग्य भूमि को नुकसान न हो। टीम ने क्रशर में डंप रेत-बजरे की जानकारी मांगी। पैनल हर बात की विस्तृत एनजीटी को देगा। टीम ने स्वां किनारे हुए खनन की ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सिफारिशें कर सकता है एनजीटी 
खनन के लिए पट्टे पर दी जानी वाली जगह की जियो फेंसिंग कराने, रेत-बजरी की ढुलाई में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों पर जीपीएस लगाने और एक कंट्रोल रूम स्थापित करने पर विचार करे
कंट्रोल रूम अवैध खनन से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करे 
निजी भूमि में अवैध खनन करने वालों और खनन करवाने वाले भू मालिकों पर कार्रवाई हो, जुर्माना लगे
लीज अवधि 5 से घटाकर 2 वर्ष हो और अगले 1 साल तक उस क्षेत्र को लीज पर न दी जाए
लीज की अवधि 5 वर्ष रहती हो, तो अगले 2 वर्ष तक उस क्षेत्र को लीज पर न दिया जाए
लीज एरिया में नियमानुसार खनन हो, इसके लिए स्वां नदी की सतह पर पक्के निशान बनाए जाएं

जज साहब जिंदाबाद के लगे नारे  
खनन माफिया पर कार्रवाई की उम्मीद को लेकर महिलाओं ने मौके पर जज साहब जिंदाबाद के नारे लगा दिए। नारे लगते देख मौके पर पुलिस भी सतर्क हो गई। बाद में महिलाएं जस्टिस जसबीर सिंह से मिलीं और अपनी बात उन तक पहुंचाई।


अमनदीप की शिकायत पर हो रही कार्रवाई
एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की तीन सदस्यीय पीठ ने ऊना जिले के अमनदीप की याचिका पर सुनवाई करते हुए बीते दो मार्च को समिति का गठन किया था। अमनदीप ने स्वां नदी के किनारे हो रहे अवैध खनन की शिकायत ई-मेल से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed