{"_id":"1f29eabdf5788f7fb6a1847eaed10b7d","slug":"national-floorball-championships-started-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल फ्लोरबॉल चैंपियनशिप का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल फ्लोरबॉल चैंपियनशिप का आगाज
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Thu, 11 Sep 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुहणू स्थित इंडोर स्टेडियम में नेशनल फ्लोरबाल एवं फेडरेशन कप शुरू हुआ। वीरवार को बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने इसका उद्घाटन किया। इसमें 20 राज्यों की महिला एवं पुरुष वर्ग की 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
इस दौरान फेडरेशन का अंतरराष्ट्रीय सेमिनार भी होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेलों के लिए रेफरी एवं कोच का चयन होगा। रामलाल ने कहा कि हिमाचल में इस तरह की बड़ी स्पर्धा का आयोजन अनूठी पहल है।
विज्ञापन
कहा कि लुहणू में जल्द हॉकी कोट का निर्माण किया जाएगा। इंडियन फलोरबाल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रभात कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
कहा कि 9वीं नेशनल फलोरबाल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 1400 खिलाड़ी तथा तीसरे फेडरेशन कप के लिए उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हिमाचल, कर्नाटक, हरियाणा तथा छत्तीसगढ़ राज्यों की महिला और पुरुष टीमों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
महासंघ ने निर्णय लिया है कि प्रतियोगिता के चार बेस्ट खिलाड़ियों को साढ़े सात-साढ़े सात हजार रुपये तथा चार सेकेंड बेस्ट खिलाड़ियों को पांच-पांच हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा।
संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग सुमन रावत मेहता, उपाध्यक्ष हिमाचल फ्लोरबाल महासंघ राकेश शर्मा ने भी विचार रखे।
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप सिंह, सह सचिव सुभाष चंद, राकेश कुमार, बलदेव राज शर्मा व जगदीश शर्मा, तिलकराज शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा और विभिन्न राज्यों से आए खेल संघ अधिकारी, टीम मैनेजर, कोच और खिलाड़ी उपस्थित थे।