फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Commission for Women programme She is a Changemaker training for women MLA concluded in Dharamshala

Women MLA Training Camp: महिला विधायकों को बताया हर वर्ग को साधने के लिए पीएम मोदी कैसे करते हैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल

Sat, 25 Jun 2022 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर रविंद्र सिंह भड़वाल, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
रविंद्र सिंह भड़वाल, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Jun 2022 12:10 PM IST
सार

सोशल मीडिया विशेषज्ञ डॉ. शैलजा ग्रोवर ने बताया कि हर महिला विधायक को अपना नेटवर्क बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कारगर सिद्ध हो सकता है।

विज्ञापन
National Commission for Women programme She is a Changemaker training for women MLA concluded in Dharamshala
ट्रेनिंग कार्यक्रम में मौजूद महिला विधायक। - फोटो : संवाद

विस्तार

महिला विधायकों की नेतृत्व क्षमता और कौशल को निखारने के लिए देश का पहला शी इज ए चेंजमेकर अभियान के तहत ट्रेनिंग कार्यक्रम धर्मशाला में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की कहानी बताकर महिला विधायकों को सोशल मीडिया का महत्व बताया गया। बताया गया कि पीएम ने किस तरह देश-विदेश के हर वर्ग को साधने के लिए सोशल मीडिया के हर मंच का प्रभावशाली उपयोग किया। 

विज्ञापन


सत्र ले रहीं सोशल मीडिया विशेषज्ञ डॉ. शैलजा ग्रोवर ने बताया कि आज बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक के हाथ में मोबाइल फोन देखा जा सकता है। मोबाइल का उपयोग कर रही एक बहुत बड़ी आबादी लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है। अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने के लिए इससे किफायती और प्रभावी माध्यम और कोई नहीं हो सकता है। हर महिला विधायक को अपना नेटवर्क बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कारगर सिद्ध हो सकता है। 
विज्ञापन


यह भी चर्चा हुई कि हर विधायक जनता और सरकार के बीच एक अहम कड़ी होता है। सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहकर सूचना के तुरंत आदान-प्रदान के माध्यम से लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सकेगा। सरकार की योजनाओं को पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए यह एक कारगर माध्यम साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी के अभाव में सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान के बारे में भी सजग किया। बताया कि यहां एक क्लिक पर सूचनाएं दुनिया भर में फैल जाती हैं। ऐसे में एक गलत शब्द या सूचना आपकी छवि को बिगाड़ने का भी काम कर सकती है। संवाद


महिला विधायकों की ट्रेनिंग का पहला कार्यक्रम
अब तक अधिकारियों, कर्मचारियों, समाज और अकादमिक जगत में ट्रेनिंग के कई कार्यक्रम होते रहे हैं, लेकिन महिला विधायकों का नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए यह देश का पहला ट्रेनिंग कार्यक्रम हुआ है। इसमें विशेषज्ञों ने तीन दिन तक महिला विधायकों की लीडरशिप निखारने के टिप्स दिए। बता दें कि शी इज ए चेंजमेकर अभियान के तहत अब तक आठ राज्यों की करीब 1,700 महिला पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व को निखारा जा चुका है। महिला विधायकों के लिए यह पहला कार्यक्रम था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed