फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Boxing Competition: Ashish, Prince, Avinash of Himachal including 26 boxers of the country in the fin

राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता: हिमाचल के आशीष, प्रिंस, अविनाश समेत देश के 26 बॉक्सर फाइनल में

Sat, 25 Feb 2023 10:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Feb 2023 10:05 PM IST
सार

प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर पदम छात्र स्कूल में चल रही राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन देश-प्रदेश से आए मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में खूब मुक्के बरसाए। 

विज्ञापन
National Boxing Competition: Ashish, Prince, Avinash of Himachal including 26 boxers of the country in the fin
राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर पदम छात्र स्कूल में चल रही राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन देश-प्रदेश से आए मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में खूब मुक्के बरसाए। पदम छात्र स्कूल रामपुर में शनिवार को खेले गए तीसरे दिन के मुकाबलों में 46 से 48 किलो भार वर्ग में हरियाणा के कृष्ण और सर्विसेज के सूरज के बीच हुआ, जिसमें हरियाणा के कृष्ण ने जीत दर्ज की। बॉक्सिंग के विभिन्न भार वर्ग के फाइनल में रविवार को 26 बॉक्सर भिड़ेंगे। 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में बीएफआई के जोराम मौना ने पंजाब के अमरजीत को शिकस्त दी। 51 से 54 किलो भार वर्ग में पंजाब के विशाल ने चंडीगढ़ के कवि कुमार को हराया। 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के रोबिन ने राजस्थान के यश को, 57 से 60

विज्ञापन


किलोग्राम भार वर्ग में बीएफआई के विजय कुमार ने रोहन चंडीगढ़, 60 से 63.5 किलोग्राम भार वर्ग में सर्विसेज के आकाश ने शिवान पंजाब को हराया। 63.5 से 67 किलो भार वर्ग अविनाश हिमाचल प्रदेश ने प्रहलाद सिंह पंजाब को हराया, 67 से 71 किलोग्राम भार वर्ग में बीएफआई सचिन ने इंश पन्नू हरियाणा को शिकस्त दी। 71 से 75 किलोग्राम में बीएफआई के निखिल दुबे ने इश्मित रेलवे को हराया, 75 से लेकर 80 किलो के वर्ग में अर्शदीप सिंह पंजाब ने इशु गौतम हरियाणा को पराजित किया। 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में सर्विसेज के सिद्धार्थ मलिक ने अमन कुमार मध्यप्रदेश, 51 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में सर्विसेज के सर्निल ने मध्यप्रदेश के रूचीर श्रीवास को हराया।
विज्ञापन


57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में सर्विसेज के अंकित ने अक्षय हरियाणा, 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में चिराग सर्विसेज ने मध्यप्रदेश के करण गुप्ता, 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस हिमाचल ने हिमाचल के ही अमर को हराया, 63.3 से 67 किलोग्राम भार वर्ग में रजत सर्विसेज ने विश्वजीत हिमाचल को हराया, 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष चौधरी हिमाचल प्रदेश ने सक्षम ठाकुर मध्यप्रदेश को हराया, जबकि 80 से 86 किलोग्राम वर्ग में सर्विसेज के सतेंद्र ने पंजाब के भगवान सिंह को शिक्सत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed