फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National badmintonship in Jammu.

राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे ये होनहार

Fri, 07 Nov 2014 07:32 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
National badmintonship in Jammu.

ग्लोरी पब्लिक स्कूल रोहड़ू के दो बच्चों का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 19 नवंबर से जम्मू में होगी। स्कूल के सचिव सुरेंद्र जिंटा ने बताया कि सुंदरनगर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से दोनों छात्रों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विज्ञापन


18 नवंबर तक सोलन में प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। इससे पहले दिव्या शर्मा सराहन और समक्ष धालटा रामपुर के तकलेच में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे हैं। प्रधानाचार्य विनय जिंटा ने बच्चों के प्रशिक्षक और अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन

रांची में दमखम दिखाएंगी रोहड़ू की आंचल-आकृति

National badmintonship in Jammu.

नावर क्षेत्र के हाई स्कूल सेरी की दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय अंडर-14 एथलेटिक्स के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिसंबर में झारखंड के रांची में होगी। हाई स्कूल सेरी की छात्रा आंचल गाजटा, आकृति गाजटा दिसंबर में रांची में होने वाली राष्ट्रीय अंडर-14 एथलेटिक्स में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आंचल ने 100 मीटर और 600 मीटर रेस तथा लांग जंप में प्रथम स्थान पाया था।

आकृति ने 200 मीटर, 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान पाया था। स्कूल के शारीरिक शिक्षक कपिल चौहान ने बताया कि छात्राओं की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन में काफी उत्साह है। प्रतियोगिता दिसंबर में रांची में होगी। इससे पहले छात्राएं प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी। इससे पहले भी स्कूल की दो छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। स्कूल के डीएम यशपाल रेटका ने छात्राओं को बधाई दी है।

तेलंगाना गईं प्रदेश की महिला बॉक्सर

National badmintonship in Jammu.

तेलंगाना में होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता (महिला वर्ग) के लिए हिमाचल की 11 सदस्यीय टीम शुक्रवार को सुंदरनगर से रवाना हुई। टीम को उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने रवाना किया। टीम के कोच मान सिंह ठाकुर ने बताया प्रदेश टीम के लिए 29 अक्तूबर से 7 नवंबर तक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरनगर में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।

यहां खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग के गुर सीखे। प्रदेश की 11 सदस्यीय टीम में 42 किलो भार वर्ग में जिला मंडी से प्रीति, 44 किलो भार वर्ग में शिमला से स्नेहलता, 46 किलो भार वर्ग में कांगड़ा की रचना, 48 किलो भार वर्ग में किन्नौर की विनाक्षी, 50 किलो भार वर्ग में मंडी की हिमानी, 52 किलो भार वर्ग में सिरमौर की कमलेश हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

54 किलो भार वर्ग में मंडी की रश्मि, 56 किलो भार वर्ग में कुल्लू की कुसुमलता, 59 किलो भार वर्ग में शिमला की स्मृति, 62 किलो भार वर्ग में मंडी की दिशा और 66 किलो भार वर्ग में सोलन की कविता दमखम दिखाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed