फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Athletics Competition: Seema of Chamba will run in Chennai, may be selected for Commonwealth Games if she wins a medal

नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता: चेन्नई में दौड़ेंगी चंबा की सीमा, पदक जीता तो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए हो सकता है चयन

Tue, 17 May 2022 12:20 PM IST
Krishan Singh पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 May 2022 12:20 PM IST
सार

 नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए सीमा आजकल खूब पसीना बहा रही हैं। सीमा 5,000 और 10,000 हजार मीटर दौड़ में चुनौती पेश करेंगी। अगर इस स्पर्धा में सीमा पदक जीतती हैं तो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयन की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
National Athletics Competition: Seema of Chamba will run in Chennai, may be selected for Commonwealth Games if she wins a medal
चेन्नई में दौड़ेंगी चंबा की सीमा - फोटो : संवाद

विस्तार

10 जून से चेन्नई में होने वाली सीनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चंबा की सीमा हिस्सा लेंगी। नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए सीमा आजकल खूब पसीना बहा रही हैं। सीमा 5,000 और 10,000 हजार मीटर दौड़ में चुनौती पेश करेंगी। अगर इस स्पर्धा में सीमा पदक जीतती हैं तो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयन की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। सीमा ने अप्रैल में केरल के कालीकट में भी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए 5,000 और 10,000 हजार मीटर में दो रजत अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन


अब सीमा की नजर चेन्नई में होने वाली प्रतियोगिता पर है। सीमा कोच ह्यूगो वैन डेन ब्रीक की देखरेख में अभ्यास कर रही हैं। चेन्नई में होने वाली प्रतियोगिता में अगर सीमा पदक लाती हैं तो आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयन होने की उम्मीद काफी बढ़ जाएगी। सीमा का अब तक का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। अपने अब तक के कॅरिअर में सीमा कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। केंद्र सरकार की ओर से करवाई गए खेलो इंडिया अभियान में भी सीमा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed