{"_id":"5bf2576abdec221a020c6113","slug":"nationa-award-to-sonu-thakur-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू को लोगों की जान बचाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, अब तक 378 सांप जिंदा पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू को लोगों की जान बचाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, अब तक 378 सांप जिंदा पकड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैकड़ों लोगों की जिंदगियों को जहरीले सांपों से बचाने के लिए कुल्लू जिला के सोनू ठाकुर को एक निजी संस्था ने अपने राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा है। सोनू ठाकुर को यह पुरस्कार दिल्ली के इंद्रप्रस्थ नेटवर्क की ओर से राजा राम मोहन राय मेमोरियल हाल में पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्य व परिवहन मंत्री अरविंद्र सिंह लवली द्वारा दिया गया।
विज्ञापन
सोनू ठाकुर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में खोखन के रहने वाले हैं। उन्होंने 15 साल से ही जहरीले सांपों को पकड़ कर लोगों की जान बचाने का काम शुरू किया था। सोनू बिना किसी औजार और डंडे की सहायता से सांपों को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ते हैं।
विज्ञापन
सोनू ठाकुर ने कहा कि वह अब तक 378 सांप पकड़ चुके हैं। उन्हें पकड़ने के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाता है, ताकि सांप का जीवन भी सुरक्षित हो और लोगों को भी किसी तरह का खतरा न हो। गौर रहे कि पिछले वर्ष सोनू ठाकुर को रोटरी क्लब की ओर से उपायुक्त ने इस कार्य के लिए सम्मानित किया है।
विज्ञापन