फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nation Korfball championship in Rohtak

यहां होगी राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता, प्रदेश की टीम भेजने की मांग

Sun, 15 Jul 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Updated Sun, 15 Jul 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Nation Korfball championship in Rohtak

अंडर-19 वर्ग की राष्ट्रीय स्कूली कोर्फबॉल प्रतियोगिता अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में हरियाणा के रोहतक में होगी। इसके लिए अखिल भारतीय स्कूल खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सभी राज्यों के कोर्फबाल संघों को अवगत करवा दिया है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कोर्फबॉल संघ के महासचिव बंशी राम सुमन ने बताया कि कोर्फबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी देश के सभी राज्यों में संघ के महासचिवों को स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया के शेड्यूल से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का दुर्भाग्य है कि राष्ट्रीय स्कूली खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों की उपेक्षा की जाती रही है। जबकि अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग की राष्ट्रीय स्कूली खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने वर्ष 2000 से 2005 तक प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 44 स्वर्ण और 22 कांस्य पद दिलाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोर्फबॉल को राष्ट्रीय स्कूली स्पर्धा के खेल कैलेंडर में शामिल न करके खिलाड़ियों के साथ भेदभाव किया गया है। जबकि देश के अन्य सभी राज्यों में स्कूली खेलों में कोर्फबॉल खेल की प्रतियोगिताएं हो रही हैं।


उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा विभाग के पास प्रदेश की टीम को भेजने के लिए धन की कमी है तो प्रदेश कोर्फबॉल संघ राष्ट्रीय स्कूली खेलों में टीम भेजने का सारा खर्चा स्वयं वहन करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को लिखे पत्र में प्रदेश की टीम को राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता रोहतक में भेजने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed