फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nati king kuldeep sharma give 11 thousand rupee to sonika.

कुलदीप ने सोनिका को सौंपा 11 हजार का चैक

Mon, 15 Feb 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर) Updated Mon, 15 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
nati king kuldeep sharma give 11 thousand rupee to sonika.

हिमाचली नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने पांवटा की निर्धन मेधावी छात्रा सोनिका की शिक्षा को सहयोग का वायदा निभाया है। उत्तराखंड के माघ महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर, रविवार को हिमाचल वापिस लौटे।

विज्ञापन


पांवटा पहुंचते ही सोनिका के परिजनों को 11 हजार की सहायता राशि सौंप दी है। इस वर्ष 5 कार्यक्रमों की 10 फीसदी मेहनताना राशि निर्धन मेधावी छात्रा की शिक्षा को प्रदान करने की संकल्प व वायदा किया है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि अब तक मेधावी बेटी को प्रदेश से 88,749 रुपये की सहयोग राशि मिल चुकी है।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बात करते हुए नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने कहा कि हर हार में वायदा पूरा करूंगा। इतनी मेधावी छात्रा की आर्थिक तंगी से सीए बनने का सपना अधूरा नहीं रहेगा। लड़की के बारे में पूरी जानकारी एकत्र कर ली थी। इसके बाद रविवार, 7 फरवरी को घर जाकर परिजनों से भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के अग्रणी दैनिक समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ प्रबंधन की पहल में सहयोग का वायदा किया था जिसमें इस वर्ष होने वाले अपने 5 कार्यक्रमों से मिलने वाले मेहनताने का 10 फीसदी सोनिका की शिक्षा को देंगे जिससे बीपीएल परिवार की छात्रा का सपना पूरा हो पाए। नाटी किंग ने कहा कि उत्तराखंड माघ महोत्सव चल रहा है।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद टीम पांवटा लौटी है। सोमवार दोपहर को प्रसिद्ध लोक गायक ने सोनिका तथा उनकी मां सुनीता देवी को 11000 राशि भेंट कर दी है। हिमाचल प्रदेश में अपने दोस्तों से भी छात्रा के आर्थिक सहयोग की अपील की है। परिजनों ने बताया कि इससे पहले कुलदीप शर्मा ने 2100 राशि दी थी।

जब नौनिहालों की भावना देख गदगद हुए लोक गायक-
कुलदीप शर्मा ने कहा कि अपने ससुराल सतौन गए थे। इस दौरान रिश्तेदारी में नौनिहालों ने सोनिका के बारे में जिक्र किया।

छोटे बच्चों गुन्नू, वासू, मन्नत व परी ने सहायता को अपने गुल्लक से सिक्के निकाल लिए। सोनिका को 100-100 रुपये सहायता भेज दी है। इन छोटे बच्चों के इस तरह की सहयोग व सहायता की भावना देख कर दिल गदगद हो गया।

वीरेंद्र भाटिया ने करवाया छात्रा का सीपीटी पंजीकरण- मेधावी छात्रा सोनिका की मां सुनीता देवी (47) ने कहा कि बेटी का अलग से ही बैंक खाता है, जिससे आर्थिक सहायता की पूरी राशि बेटी की शिक्षा व सीए बनने का सपना पूरा होने पर खर्च हो सकें। अब तक सोनिका को प्रदेश भर से 88,749 रुपये राशि मिली है।


छात्रा की मां ने बताया कि पांवटा के सीए विरेंद्र भाटिया ने बेटी का सीपीटी पंजीकरण करवा दी है। इसके लिए पंजीकरण शुल्क 6100 रुपये खुद जमा करवाए। भविष्य में प्रदेश सीए संघ के माध्यम से शिक्षा में सहयोग का आश्वासन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed