{"_id":"6825f16eedfbeffa8c00554b","slug":"narkanda-youth-who-went-to-mantalai-for-trekking-goes-missing-shimla-news-r-19-1-sml1037-534208-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ट्रेकिंग पर मानतलाई गया नारकंडा का युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ट्रेकिंग पर मानतलाई गया नारकंडा का युवक लापता
विज्ञापन
13 मई को सुबह टुंडाभुज में साथियों से बिछुड़ गया साहिल
वीरवार सुबह मणिकर्ण पहुंखखे युवक ने दी जानकारी
पुलिस, दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम तलाशी में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के मानतलाई के टुंडाभुज से शिमला के नारकंडा का युवक लापता हो गया है। उसके लापता होने की सूचना साहिल के दूसरे ट्रैकर साथी ने वीरवार को मणिकर्ण पुलिस थाना में आकर दी। पुलिस ने अब स्थानीय रेस्क्यू दल के साथ तलाश शुरू कर दी है।
नारकंडा के कंडयाली निवासी साहिल (28) तीन साथियों के साथ मणिकर्ण के खीरगंगा ट्रैक से 11 मई को मानतलाई के लिए रवाना हुआ था। 13 मई की सुबह साहिल टुंडाभुज में साथियों से बिछुड़ गया। साथियों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया। ऐसे में एक युवक वीरवार सुबह मणिकर्ण पुलिस थाना पहुंचा और साहिल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
इसके बाद मणिकर्ण थाना पुलिस, जरी दमकल विभाग की टीम तथा स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस स्थानीय रेस्क्यू दल के साथ लापता युवक की तलाश कर रही है मगर अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है।