फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Narendra Modi swearing-in ceremony: JP Nadda can get a big office in bjp

जेपी नड्डा को मिल सकता है संगठन में बड़ा ओहदा, मोदी और शाह के हैं करीबी

Thu, 30 May 2019 09:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi swearing-in ceremony: JP Nadda can get a big office in bjp
- फोटो : amar ujala

मोदी सरकार में अमित शाह के कैबिनेट मंत्री बनने और हिमाचल से अनुराग ठाकुर के राज्यमंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा को भाजपा संगठन का बड़ा ओहदा मिल सकता है। नड्डा को पार्टी की कमान मिलने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

विज्ञापन


यदि ऐसा होता है तो वह हिमाचल के पहले नेता होंगे, जो किसी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होंगे। ऐसे में हिमाचल की राजनीति के इतिहास में भी एक नया अध्याय जुड़ सकता है। शाह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नड्डा की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।  

विज्ञापन

नड्डा कई राज्यों में चुनाव प्रभारी रहे

Narendra Modi swearing-in ceremony: JP Nadda can get a big office in bjp
फाइल फोटो

पिछली मोदी सरकार में नड्डा केंद्रीय मंत्री बनाए गए थे। इस बार मोदी के करीबी नड्डा का केंद्रीय कैबिनेट में शामिल नहीं होने से यह साफ संकेत मिल रहा है कि उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस बारे में पिछले कई दिनों से चर्चा है। इस बार लोकसभा चुनाव में नड्डा यूपी में प्रभारी रहे हैं।

महागठबंधन के बाद यूपी में भाजपा के लिए राहें आसान नहीं मानी जा रही थीं, लेकिन नड्डा वहां लगातार डटे रहे और ग्राउंड स्तर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर यूपी में भाजपा के सिर एकतरफा जीत का सेहरा बांध दिया। यूपी के नतीजों से नड्डा का संगठन में कद और बढ़ गया। इससे पूर्व भी नड्डा कई राज्यों में चुनाव प्रभारी रहे। 

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अग्रिम पंक्ति में बैठे नड्डा

Narendra Modi swearing-in ceremony: JP Nadda can get a big office in bjp
फाइल फोटो

नरेंद्र मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार को भी नड्डा को फर्स्ट रो में पहली सीट पर बैठे। इससे भी उन्हें महत्व देने की बात सामने आई है। इससे पहले नड्डा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने गए नरेंद्र मोदी और अमित शाह के भी साथ में रहे।

इससे उनका पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के करीब होना दिखता है। जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर, 1960 में ब्राह्मण परिवार में डॉ. नारायण लाल नड्डा के घर हुआ। उनकी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल पटना में हुई।

पटना कॉलेज और पटना विश्वविद्यालय में बीए और एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की। 1993 में नड्डा पहली बार हिमाचल विधानसभा पहुंचे। 1994 से 1998 तक पार्टी समूह के नेता के रूप में कार्य किया। वर्ष 2008 से 2010 तक नड्डा वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री रहे।

जबकि पूर्व केंद्र सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे। नड्डा 16 साल की उम्र में छात्र राजनीति में उतर गए थे। उस समय बिहार में स्टूडेंट मूवमेंट चरम पर था। 1977 में पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में सचिव चुने गए, जबकि 13 साल विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे। 

विज्ञापन

मंत्री न बनने के चलते नड्डा के घर पर सन्नाटा

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को जगह न मिलने पर उनके गृह क्षेत्र विजयपुर में मायूसी का आलम रहा। दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह के सीधे प्रसारण पर टकटकी बांधे लोगों को उम्मीद थी कि नड्डा को इस बार भी महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेवारी दी जा सकती है, लेकिन मंत्रिपद की शपथ लेने वालों में वे नजर नहीं आए।

हालांकि मंत्रिमंडल से बाहर होने पर नड्डा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने की चर्चा ने लोगों को उत्साहित भी कर दिया।  उधर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार चौथी बार सांसद बने अनुराग ठाकुर को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर लोगों में खुशी की लहर है। इसी बीच नड्डा के नाम की चर्चा संगठन के अध्यक्ष के तौर पर होने से पूरे जिले के लोगों में एक हाथ खोने तो दूसरे हाथ पाने जैसा एहसास रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed