नरेंद्र मोदी एक दिन में हिमाचल को देंगे तीन बड़े तोहफे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश को एक ही दिन में तीन बड़े तोहफे देगी।
धूमल ने कहा कि कोलडैम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि उसी दिन प्रधानमंत्री से एम्स व हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास करने की भी गुजारिश की जाएगी।
धूमल मंगलवार को बिलासपुर सदर भाजपा मंडल के महासंपर्क अभियान के तहत नगर परिषद हॉल में उपस्थित भाजपा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस सरकार एलइडी के भी ले रही पैसे
धूमल ने कहा कि प्रदेश की सरकार लोगों को अब एलइडी पैसे देकर देने की बात कर रही है। जबकि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सीएफएल मुफ्त वितरित किए हैं। उन्होंने कहा कि भाखडा विस्थापितों की समस्या का हल भी भाजपा सरकार ने किया है।
धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया के लिए दुनिया का रुझान बढ़ा है। केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही दो इतिहास बने हैं।
जिनमें 1984 के बाद किसी राजनैतिक दल की सरकार पूर्ण बहुमत से बनना व दूसरा विश्व में सबसे ज्यादा सदस्यता वाली राजनैतिक दल बनना।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ताओं की कर्मठता के कारण ही यह इतिहास लिखे गए हैं। धूमल ने कहा कि अब कार्यकर्त्ताओं को महासंपर्क अभियान के तहत कमर कसने पड़ेगी। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्त्ता तैयार रहें।
झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए: धूमल
नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित कर दिया कि झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने से पहले जो देश नरेंद्र मोदी को वीजा तक देने का विरोध करते थे।
वही देश आज नरेंद्र मोदी के इंतजार में पलकें बिछाए हुए हैं। अमेरिका से लेकर चीन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का डंका बजाया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने भी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर टिप्स दिए। सम्मेलन में राकेश गौतम, सुभाष ठाकुर, सुभाष शर्मा, भीम सिंह चंदेल, कुलदीप ठाकुर, रूप लाल ठाकुर, सुरेश चौधरी, रजनी शर्मा, स्वदेश ठाकुर व रजनीश ठाकुर सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।