{"_id":"6a0c5e1145ad68ca620a4522","slug":"narcotic-drugs-manufactured-under-the-guise-of-a-food-license-company-director-sent-to-jail-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: फूड लाइसेंस की आड़ में बनाईं नशीली दवाएं, कंपनी संचालक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: फूड लाइसेंस की आड़ में बनाईं नशीली दवाएं, कंपनी संचालक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
Tue, 19 May 2026 06:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 May 2026 06:27 PM IST
सार
नशीली दवाओं के मामले में गिरफ्तार दवा कंपनी संचालक का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में पकड़ी नशीली दवाओं के मामले में गिरफ्तार दवा कंपनी संचालक का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेज दिया है। कंपनी के संचालक यूपी के कानपुर निवासी अंकित के पास केवल फूड लाइसेंस था, लेकिन वह नशीली दवाओं के साथ-साथ अन्य दवाओं का भी निर्माण कर रहा था। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए यूपी के शिव पूजन प्रजापति व अनुराग शुक्ला भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
आठ मई को पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बद्दी के सालासर कांप्लेक्स में दबिश देकर नशे की 2,23.084 गोलियां पकड़ी थीं। पुलिस ने इस मामले में यूपी के शिव पूजन प्रजापति व कानपुर के अनुराग शुक्ला को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान इन दोनों आरोपियों ने फूड लाइसेंस की एक कंपनी पर नशीली दवाओं का निर्माण करने की बात कही। इस पर पुलिस ने बद्दी के कंपनी के संचालक को गिरफ्तार कर लिया। इस कंपनी में फूड का सामान बनाने का लाइसेंस था, लेकिन यह कंपनी नशीली दवाओं के साथ साथ अन्य दवाओं को भी निर्माण कर रही थी। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने कंपनी संचालक को न्यायिक हिरासत भेजने की पुष्टि की।
विज्ञापन