{"_id":"5f78a7c507a7166d105179e3","slug":"name-of-the-son-harish-kumar-khurana-of-the-guru-s-city-ponta-associated-with-the-inauguration-of-atal-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल टनल के उद्घाटन से जुड़ा गुरु की नगरी पांवटा के सपूत का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल टनल के उद्घाटन से जुड़ा गुरु की नगरी पांवटा के सपूत का नाम
Sun, 04 Oct 2020 10:46 AM IST
Krishan Singh
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
बीआरओ में कर्नल हरीश कुमार खुराना
- फोटो : अमर उजाला
विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर सबसे लंबी सुरंग अटल टनल के उद्घाटन समारोह में पांवटा साहिब के सपूत की भी भागीदारी रही। बीआरओ में कर्नल और पांवटा साहिब निवासी हरीश कुमार खुराना ने प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री की मौजूदगी में उद्घाटन समारोह में मंच संचालन किया। इसके साथ ही गुरु की नगरी पांवटा का नाम भी इतिहास में दर्ज हो गया। कर्नल हरीश खुराना के पिता डॉ. ज्ञान चंद खुराना, बड़े भाई डॉ. प्रदीप खुराना, संजीव खुराना, मित्र रविंदर सिंह जग्गी और अश्विनी राय ने बताया कि सिरमौर के पांवटा साहिब के लिए शनिवार को गौरवशाली पल थे।
विज्ञापन
गुरु की नगरी पांवटा के रावमापा तारुवाला में 12वीं तक पढ़े हरीश खुराना ने इसके बाद एनआईआईटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग की। इसके बाद वह आर्मी में चयनित हो गए। इस वक़्त दिल्ली हेडक्वार्टर में हैं। शनिवार को वह अटल सुरंग के शुभारंभ का खास हिस्सा बने। कर्नल के पिता डॉ. ज्ञान चंद खुराना ने कहा कि अपने सबसे छोटे सपूत बीआरओ में कर्नल हरीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में मंच संचालन करते देख गर्व महसूस हुआ है।
विज्ञापन