फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nalagarh truck union increase truck fair in himachal.

डीजल के दाम बढ़ने के बाद हिमाचल में ट्रक भाड़ा भी बढ़ा

Fri, 17 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Fri, 17 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nalagarh truck union increase truck fair in himachal.
नालागढ़ ट्रक यूनियन ने भी मालभाड़े में 35 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ोतरी कर दी है। - फोटो : Demo pic

डीजल के दामों में बुधवार देर रात हुई 1.26 रुपये की बढ़ोतरी के बाद हिमाचल की नालागढ़ ट्रक यूनियन ने भी मालभाड़े में 35 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में औद्योगिक शहर बीबीएन के उद्योगों पर भी इन बढ़ी दरों का सीधा प्रभाव देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में डीजल के दामों में पिछले एक माह के दौरान तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने 16 मई को 1.26 रुपये, 1 जून को 2.26 रुपये तथा 15 जून को फिर 1.26 रुपये की बढ़ोतरी के साथ डीजल को उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन


डीजल एक माह के दौरान कुल 4.78 रुपये मंहगा हो चुका है। ऐसे में एशिया की सबसे बड़ी यूनियन मानी जाने वाली नालागढ़ ट्रक यूनियन भी मालभाड़े में 1.40 रुपये प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक यूनियन के प्रधान चौधरी विद्या रतन ने कहा कि बीबीएन के उद्यमियों, ट्रांसपोर्टरों के साथ साझा निर्धारित फार्मूला के तहत ही डीजल में एक रुपये से अधिक की बढ़ोतरी पर 35 पैसे प्रति किलोमीटर मालभाड़े की बढ़ोतरी की गई है। कहा कि डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही यूनियन ने भी अपने मालभाड़े को बढ़ा दिया है।

गौरतलब है कि डीजल के दाम बढ़ने से अब उद्योगों की उत्पादन सामग्री भी महंगी होना तय है। यही नहीं उद्योगों को बाहर से मंगवाए जाने वाला कच्चा माला भी पहले की अपेक्षा महंगा पड़ेगा। इससे उत्पादन लागत बढ़ने के अब पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

यह रहेगा नौ टन लोड गाड़ी का किराया

Nalagarh truck union increase truck fair in himachal.
औद्योगिक शहर बीबीएन के उद्योगों पर भी इन बढ़ी दरों का सीधा प्रभाव देखने को मिलेगी। - फोटो : Demo pic

स्टेशन       पहले       अब
दिल्ली        14430    14530
मनेसर        14026    14176
जयपुर        17520    17715
गाजियाबाद  14435    15090
कलकता       49500    50130
चेन्नई            74640    74955
शिमला        9375    9425 लगभग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed