फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Naina Devi Anandpur Sahib rope way plan by himachal govt

नयना देवी-आनंदपुर साहिब रोपवे की कवायद तेज

Wed, 24 Apr 2019 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Apr 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Naina Devi Anandpur Sahib rope way plan by himachal govt
सांकेतिक तस्वीर

श्री नयना देवी और श्री आनंदपुर साहिब के बीच रोपवे निर्माण की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को हिमाचल और पंजाब के पर्यटन अधिकारियों की चंडीगढ़ में बैठक हुई। बैठक में रोपवे निर्माण के लिए चयनित आईपीआरसीएल कंपनी ने प्रस्तुति दी। बताया गया कि तीन वर्ष पहले गठित यह कंपनी इस समय देश में 12 ऐसे रोपवे बना रही है। इनमें 8 किलोमीटर लंबा एलीफेंटा मुंबई रोपवे भी शामिल है।

विज्ञापन


श्री नयना देवी और श्री आनंदपुर साहिब रोपवे कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मंडल की पहली बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ के पंजाब भवन में हुई। रोपवे निर्माण को लेकर पिछले साल 28 सितंबर को हुए समझौता ज्ञापन के बाद हिमाचल प्रदेश और पंजाब के संयुक्त उपक्रम के रूप में निदेशक मंडल का गठन किया गया। शुरुआती पूंजीगत निवेश में 50-50 लाख रुपये की राशि दोनों राज्यों की ओर से जमा करवाई जा रही है।
विज्ञापन


इस रोपवे के निर्माण से प्रमुख शक्तिपीठ श्री नयना देवी तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। प्रदेश की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, निदेशक पर्यटन अमित कश्यप और अतिरिक्त निदेशक मनोज शर्मा बैठक में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जगह बनेंगे रोपवे के टर्मिनल
प्रोजेक्ट का लोअर टर्मिनल पंजाब में श्री आनंदपुर साहिब के निकट रामपुर में, इंटरमीडिएट स्टेशन हिमाचल के टोबा में और अपर टर्मिनल प्वाइंट श्री नैना देवी में होगा। 


साल 2012 में शुरू हुआ था प्रयास
वर्ष 2012-13 में इस रोपवे के निर्माण का प्रयास शुरू किया गया था। इसके लिए 14 एकड़ जमीन अधिकृत की गई थी लेकिन किन्हीं परिस्थितियों में इसका निर्माण नहीं हो पाया। पिछले साल 28 सितंबर को चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed