{"_id":"e17937ca159b723bdb576f66494b88bd","slug":"nagesh-president-became-the-general-secretary-balbir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागेश प्रधान, बलवीर बने संघ के महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागेश प्रधान, बलवीर बने संघ के महासचिव
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 27 Aug 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की सफाई मजदूर यूनियन के चुनाव में नागेश वाल्मीकि को प्रधान और बलवीर सिंह को महासचिव चुना गया है। मंगलवार को सब्जी मंडी में हुए चुनाव में नागेश वाल्मीकि ने मनोहर लाल अटवाल को 60 मतों से हराया।
विज्ञापन
चुनाव में 358 सफाई कर्मियों में से 320 ने मतदान किया। महासचिव पद पर बलवीर सिंह ने 103 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नगर निगम की संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओपी ठाकुर की अध्यक्षता में चुनाव हुए।
प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों मनोहर लाल अटवाल, नागेश वाल्मीकि, नानक चंद घई और हरबंस लाल में मुकाबला हुआ।
नागेश वाल्मीकि को 130 जबकि मनोहर लाल अटवाल को 70, हरबंस लाल को 54 और नानक चंद को 47 वोट मिले।
महासचिव पद के लिए बलवीर सिंह, रमेश लाल और विपिन कुमार में मुकाबला हुआ। बलवीर सिंह को सबसे अधिक 173 वोट मिले जबकि विपिन कुमार को 70 और रमेश लाल को 64 वोट मिले।
विज्ञापन
पांच साल बाद यूनियन के चुनाव हुए हैं। जीत के बाद प्रधान नागेश वाल्मीकि और महासचिव बलवीर सिंह का फूल मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया।