फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   nagar nigam shimla mayor deputy mayor councillors oath ceremony

MC Shimla: नगर निगम शिमला के मेयर बने सुरेंद्र, उमा डिप्टी मेयर और नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

Mon, 15 May 2023 09:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 May 2023 09:27 PM IST
सार

मेयर के पद पर छोटा शिमला वार्ड से पार्षद सुरेंद्र चौहान की ताजपोशी हुई है। डिप्टी मेयर का पद महिला को मिला है। टूटीकंडी वार्ड से पार्षद उमा कौशल को डिप्टी मेयर बनाया गया है। 

विज्ञापन
nagar nigam shimla mayor deputy mayor councillors oath ceremony
नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान और डिप्टी मेयर उमा कौशल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कांग्रेस शासित नगर निगम के मेयर वार्ड नंबर-28 छोटा शिमला के पार्षद सुरेंद्र चौहान चुने गए हैं। टुटीकंडी वार्ड से पार्षद उमा कौशल डिप्टी मेयर होंगी। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय स्थित बचत भवन में निर्वाचन प्रक्रिया करवाई गई। भाजपा की ओर से मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपने पार्षदों के नाम प्रस्तावित न किए जाने के बाद सुरेंद्र चौहान और उमा कौशल को निर्विरोध चुना गया।

विज्ञापन


सियासत : शिफ्ट किया डिप्टी मेयर का दफ्तर, उमा बोलीं-महिला नहीं सभालूंगी कार्यभार
महापौर और उप महापौर के नामों की घोषणा हुए चंद मिनट ही हुए थे कि डिप्टी मेयर के कार्यालय को लेकर घमासान मच गया। टाउन हाॅल में डिप्टी मेयर उमा कौशल अपने दफ्तर की ओर बढ़ने ही लगी थीं कि अधिकारियों ने उन्हें बताया कि आपका दफ्तर सब्जी मंडी में होगा। इस पर उमा ने कहा कि यह महिला का अपमान है। शाम को मेयर और डिप्टी मेयर सचिवालय पहुंचे और सीएम सुखविंद्र सिंह से बात की। कहा कि दोनों के दफ्तर टाउन हाॅल में होने चाहिए। उमा ने कहा कि वह सब्जी मंडी दफ्तर नहीं जाएंगी। टाउन हाॅल में यदि दफ्तर शिफ्ट न हुआ तो वह कार्यभार नहीं संभालेंगी। सीएम ने भरोसा दिया कि उनका दफ्तर टाउन हाॅल में ही बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed