{"_id":"63c96053c17ec961b87055ce","slug":"nagaland-team-piled-on-233-with-the-deadly-bowling-of-vinay-galatia-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: विनय गलेटिया की घातक गेंदबाजी से नगालैंड की टीम 233 पर ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranji Trophy: विनय गलेटिया की घातक गेंदबाजी से नगालैंड की टीम 233 पर ढेर
Thu, 19 Jan 2023 08:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:54 PM IST
सार
अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में चल रहे रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता के चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन गुरुवार को खेलते हुए नगालैंड की टीम ने 79.5 ओवर में 263 रन बनाए।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में चल रहे रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता के चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन गुरुवार को खेलते हुए नगालैंड की टीम ने 79.5 ओवर में 263 रन बनाए। कप्तान आर. जॉनथन ने सबसे अधिक 96 रन बनाए। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनय गलेटिया ने छह विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
केडी सिंह दो और ऋषि धवन ने भी दो विकेट लिए। हिमाचल ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में खेलते हुए 46 ओवर में तीन विकेट पर 263 रन बना लिए हैं। प्रशांत चोपड़ा 115 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, वहीं दूसरे छोर पर गांगटा 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। राघव धवन 46, एआर कुमार 32 रन बनाकर आउट हुए। नगालैंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए इमलवती और आर. जानथन ने एक-एक विकेट लिया। तीसरे दिन खेलते हुए हिमाचल 376 रन से आगे है। शुक्रवार को मैच का अंतिम दिन होगा।
विज्ञापन