फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NABHA Ration depto opend fromm 22 March

नाभा में 22 मार्च से फिर खुल जाएगा राशन डिपो

Sat, 19 Mar 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
NABHA Ration depto opend fromm 22 March
क्षेत्र के 900 कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

एक माह से बंद था यह राशन डिपो
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के उपनगर नाभा में राशन डिपो 22 मार्च को फिर खुल जाएगा। डिपो खुलने से अब 900 कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए तीन किलोमीटर दूर पंचायत घर स्थित डिपो के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग के सूत्रों का कहना है कि डिपो को पहले की तरह हिमफेड चलाएगा।
उपनगर नाभा स्थित डिपो में फरवरी माह में ताला लटक गया था। लोगों को राशन लेने के लिए पंचायत भवन स्थित डिपो आना पड़ रहा था। इसमें महिलाएं और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अमर उजाला ने डिपो को बंद करने का मामला प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद मामला शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के पास पहुंचा। सूत्रों का कहना है कि मंत्री ने हिमफेड को जल्द मामला सुलझाने को कहा था। इसके बाद हिमफेड ने अब पहले की तरह डिपो चलाने की बात कही है। खाद्य आपूर्ति विभाग के मुताबिक 22 मार्च से डिपो खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डिपो में आटा दस रुपये किलो
शहर के राशन डिपो में लोगों को बाजारों से सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। डिपुओं में लोगों को आटा 9.30 रुपये और चावल दस रुपये किलो दिया जाता है। बाजार में आटा तीस से पैंतीस और चावल पचास रुपये किलो तक मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed