फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   n the Zila Parishad, the BJP won 11 seats, the Congress 10, and others four.

Shimla News: जिला परिषद में 11 सीटों पर भाजपा, 10 पर कांग्रेस और अन्य ने जीती चार सीटें

Mon, 01 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
n the Zila Parishad, the BJP won 11 seats, the Congress 10, and others four.
पिछले चुनाव में चार सीटों पर सिमटने वाली भाजपा इस बार बढ़त बनाने में हुई कामयाब, दो अन्य पर भी जताया दावा
विज्ञापन

पिछले चुनाव में 13 सीटें जीतने वाली कांग्रेस दस पर सिमटी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जा रहे जिला परिषद चुनाव में शिमला जिले में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। सोमवार दोपहर तक सभी 25 वार्डों के चुनावी नतीजे घोषित हो गए हैं। इनमें भाजपा ने 11 सीटें जीतकर बढ़त हासिल की है।

पिछले चुनाव में चार सीटों पर सिमटने वाली भाजपा इस बार बढ़त बनाने में कामयाब हुई है। वहीं पिछले चुनाव में 13 सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार दस पर सिमट गई है। हालांकि चुनाव जीते तीन अन्य पर भी कांग्रेस दावा कर रही है। हालांकि बहुमत पाने और अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी को अभी भी दो सीटें और चाहिए। शिमला जिला परिषद में 25 वार्ड हैं। इनमें बहुमत के लिए 13 सीटें जीतना जरूरी है। उधर कांग्रेस इस बार 10 सीटों पर चुनाव जीतने में कामयाब रही है। रविवार रात तक पार्टी ने नौ सीटों पर चुनाव जीता था। पार्टी के अनुसार बढ़ई वार्ड से चुनाव जीती प्रियंका तनवर भी कांग्रेस से हैं। वहीं खुद प्रियंका ने भी स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस से संबंधित है और उनका पार्टी को ही समर्थन रहेगा। इस तरह कांग्रेस के पास भी अब दस सीटें हैं। चार सीटें अन्य के खाते में गई हैं। अब कांग्रेस और भाजपा दोनों अन्य विजेता रहे प्रत्याशियों के सहारे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी कब्जाने की तैयारी कर रही हैं। दोनों पार्टियां दावा कर रही हैं कि अन्य विजेता उनके संपर्क में हैं। फिलहाल जिला परिषद में किस पार्टी का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनता है, इस पर आने वाले दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन




वार्ड का नाम विजेता उम्मीदवार
1. त्यावल-ज्यूरी अनुराधा (कांग्रेस)
2 झाकड़ी ममता (भाजपा)
3 नरैण रॉनी (अन्य)
4 बगलती रानु देवी (भाजपा)
5 सीमा रंटाड़ी सुरेंद्र रेटका (कांग्रेस)
6 क्वार मंजीत सिंह (भाजपा)
7 खशधार धमेंद्र (भाजपा)
8 - भलूण कल्पना (भाजपा)
9 - टिक्कर भरत सिंह कलांटा (कांग्रेस)
10 - सरस्वती नगर नेहा मेहता (कांग्रेस)
11 -बढ़ाल मीनाक्षी (कांग्रेस)
12 -कलबोग रेखा चौहान (कांग्रेस)
13 -चड़ोली मन्नत तेगवान (अन्य)
14 चंदलोग-नेरूआ भोपेंद्र (भाजपा)
15 गोरली-मड़ावग अतुल शर्मा (भाजपा)
16 घोड़ना सुरेंदर कुमार (अन्य)
17 टियाली नेहा जगटा (भाजपा)
18 क्यार आशा कंवर (कांग्रेस)
19 चमियाणा खुश विक्रमसेन (भाजपा)
20 बल्देयां ओम प्रकाश (कांग्रेस)
21 बढ़ई प्रियंका तनवर (कांग्रेस)
22 हलोग-धामी अनिता शर्मा (कांग्रेस)
23 खटनोल प्रभा (भाजपा)
24 कुमारसैन तारादेवी (भाजपा)
25 भुट्टी संदीप (अन्य)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article