{"_id":"590716494f1c1b5a46441e6f","slug":"mysterious-things-happan-to-labourers-while-destroying-old-building-at-hamipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भवन गिराते वक्त दिखी ऐसी चीज कि डरकर भागे मजदूर, बुलाना पड़ा तांत्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन गिराते वक्त दिखी ऐसी चीज कि डरकर भागे मजदूर, बुलाना पड़ा तांत्रिक
Tue, 02 May 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 02 May 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुराने भवन को गिराने में लगे मजदूरों को अचानक ऐसी चीज दिखी कि उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सारे मजदूर डरकर भाग गए। कहानी सुन आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल यह मामला कुछ दिन पहले हिमाचल के हमीरपुर में सामने आया।
2 of 5
यहां नादौन में पुराने तहसील भवन के एक कमरे को गिराते वक्त अचानक मजदूर डर गए। कमरे से ऐसी आवाजें आने लगी कि मजदूरों के रोंगटे खड़े हो गए। आवाजों के अलावा इन्हें एक औरत भी दिखाई देने लगी जो बार बार एक ही बात कह रही थी
3 of 5
डरे मजदूरों ने काम बंद कर दिया। यहां काम करने वाले मजदूरों अनिल, सुमित, संजार ने बताया कि भवन के एक कमरे को उखाड़ते वक्त एक चुड़ैल बार-बार दिखाई देने लगी। यही नहीं, शाम सात बजे एक मजदूर अनिल कुमार काम करते समय वहां गिर पड़ा और उसके हाथ पर रहस्यमयी चोट भी लगी। इसे 17 टांके लगवाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मजदूरों का कहना है कि रात को सपने में भी एक महिला एक बच्चे के साथ दिखती है और कहती है कि इस भवन के चार में से एक कमरे को न गिराया जाए। अगर इसे गिराया गया तो जान-माल का नुकसान होगा। रात के समय जब उस कमरे की तरफ जाते हैं तो ऐसा महसूस होता है कि कोई वहां पर है। मजदूरों ने बताया कि तीन कमरों में ऐसी कोई हरकत नहीं है। घबराए मजदूरों ने काम बंद कर दिया और ठेकेदार को इसकी सूचना दी। बाद में ठेकेदार ने एक तांत्रिक तांत्रिक मोहम्मद इब्राहिम को यहां बुलाया जिसने यहां पूजा-पाठ किया।
विज्ञापन
5 of 5
वही, तांत्रिक का दावा है कि एक महिला और पुरुष की यहां मौत हुई है। इनके कारण यहां पर कार्यरत मजदूर प्रेत-आत्माओं से भयभीत हो रहे थे। तांत्रिक की पूजा पूरी होने के बाद मजदूर काम के लिए मौके पर पहुंचे। ठेकेदार विजय धवन का कहना है कि वह अब तक 200 से ज्यादा पुराने भवन गिरा चुका है, लेकिन ऐसी घटना उनके जीवन में पहली बार हुई है। हालांकि, मजदूरों की बात में कितनी सच्चाई है, इस पर अभी भी संशय बरकरार है। फिलहाल अब ये काम पूरा भी कर लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।