{"_id":"57df45ab4f1c1b041fa8252b","slug":"myanmar-wood-is-used-in-priyanka-dream-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के नए घर में लगेगी इस देश की इमारती लकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका के नए घर में लगेगी इस देश की इमारती लकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 Sep 2016 07:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्माणाधीन मकान में म्यांमार से लाई जा रही इमारती लकड़ी लगाई जाएगा। प्रियंका के इस घर की नक्काशी बर्मन टीक से होगी। उन्होंने गृह निर्माण कर रहे ठेकेदार और वास्तुकार को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। उनका यह मकान शिमला के छराबड़ा में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
रविवार को प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला से नई दिल्ली के लिए लौट गईं। उन्होंने पिछले दिनों कुछ देवदार के पेड़ भी मकान के आसपास रोपे हैं। प्रियंका शनिवार को शिमला आई थीं। शनिवार सुबह शिमला पहुंचकर उन्होंने छराबड़ा में निर्माणाधीन मकान का जायजा लिया। इस मकान पर काली स्लेटों की छत लगा दी गई है। भीतर बिजली तारों की वायरिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
दरवाजे और खिड़कियां बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। मकान के चारों तरफ सेब और अन्य फलदार पौधों का बगीचा तथा फूलों की क्यारियां तैयार की गई हैं। उन्होंने इन क्यारियों को भी देखा। यहां देवदार के पौधों को रोपने के बाद इनकी रखवाली करने के भी उन्होंने मकान के चौकीदारों को निर्देश दिए। प्रियंका गांधी वाड्रा की इस मकान का काम आश्विन नवरात्र में पूरा करने की हसरत पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने अब अगले साल के शुरू में चैत्र नवरात्र से पहले-पहले इस मकान के निर्माण का काम पूरा करने को कहा है। शनिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष केहर सिंह खाची और उनके पुत्र मनजीत खाची भी मौजूद रहे। रविवार को प्रियंका सड़क मार्ग से शिमला से चंडीगढ़ गईं। उसके बाद वे चंडीगढ़ से वायु मार्ग से नई दिल्ली गईं।