फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mustard oil prices 20 in the market, reduced by only 2 to 3 rupees in ration depots

बाजार में 20, डिपुओं में सिर्फ 2 से 3 रुपये घटे सरसों तेल के दाम, राशनकार्ड धारकों को नहीं मिली राहत

Thu, 01 Jul 2021 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Jul 2021 06:32 PM IST
सार

 प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं, जिन्हें डिपो में सस्ता राशन मिलता है। खाद्य आपूर्ति निगम से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने हरियाणा की सरकारी एजेंसी को सरसों के तेल का टेंडर दिया था।

विज्ञापन
mustard oil prices 20 in the market, reduced by only 2 to 3 rupees in ration depots
सरसों का तेल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजार में सरसों तेल के दाम में प्रति लीटर 20 रुपये की कमी आई है, लेकिन प्रदेश सरकार ने डिपुओं में मिलने वाले तेल के  दाम मात्र 2 से 3 रुपये प्रति लीटर कम करके साढ़े 18 लाख राशनकार्ड परिवारों के साथ मजाक किया है। दो महीने पहले सरकार ने सरसों के तेल के दाम में करीब 50 रुपये बढ़ोतरी की थी। जब दाम बढ़ाने की चौतरफा निंदा हुई तो सरकार ने तेल की कीमतों में मात्र 2 से 3 रुपये कम कर दिए। 

विज्ञापन

 
 प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं, जिन्हें डिपो में सस्ता राशन मिलता है। खाद्य आपूर्ति निगम से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने हरियाणा की सरकारी एजेंसी को सरसों के तेल का टेंडर दिया था। मई में बीपीएल उपभोक्ताओं को 155 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल दिया गया। अब इसे 152 रुपये प्रतिलीटर किया है। एपीएल उपभोक्ताओं को 160 रुपये लीटर के बजाय 158 रुपये लीटर और करदाताओं को 180 रुपये के बजाय 178 रुपये प्रतिलीटर दिया जाएगा।  
विज्ञापन


 इस महीने 11 किलो आटा 6 किलो चावल मिलेंगे 
 प्रदेश सरकार ने जुलाई के लिए राशन की अलाटमेंट कर दी है। इस महीने 11 किलो आटा और 6 किलो प्रति राशनकार्ड पर चावल मिलेगा। जून में भी उपभोक्ताओं को इतना ही राशन मिलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed