{"_id":"63234ec9a0ae7c0b0d4c36c6","slug":"mustard-oil-price-drop-by-11-rupees-in-himachal-ration-dipos","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति निगम: डिपुओं में सरसों 11, रिफाइंड तेल 13 रुपये तक हुआ सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति निगम: डिपुओं में सरसों 11, रिफाइंड तेल 13 रुपये तक हुआ सस्ता
Fri, 16 Sep 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Sep 2022 05:00 AM IST
सार
बीपीएल उपभोक्ताओं को बीते महीने 134 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल दिया गया, वहीं अब इस महीने 123 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। एपीएल उपभोक्ताओं को नए रेट में 133 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल मिलेगा।
विज्ञापन
राशन डिपो (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में राशन डिपुओं में सरसों तेल 6 से 11 रुपये और रिफाइंड तेल 8 से 13 रुपये तक सस्ता मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनी को आपूर्ति के लिए ऑर्डर जारी कर दिए हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश सरकार ने 19.50 लाख राशनकार्ड धारकों को राहत दे दी है। सप्ताह के भीतर नए दामों के तहत तेल मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बीपीएल उपभोक्ताओं को बीते महीने 134 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल दिया गया, वहीं अब इस महीने 123 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। एपीएल उपभोक्ताओं को नए रेट में 133 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल मिलेगा, जबकि पहले 139 रुपये प्रति लीटर दिया जा रहा था। बीपीएल उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल 109 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जो कि जुलाई में 122 रुपये लीटर मिला था।
विज्ञापन
एपीएल उपभोक्ताओं को 127 रुपये के बजाय अब 119 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने बताया कि राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में पहले की अपेक्षा और सस्ता सरसों और रिफाइंड तेल मिलेगा। प्रदेश सरकार राशनकार्ड धारकों को तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड, सरसों), चीनी और नमक सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर दे रही है।
विज्ञापन