फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   music festival at gaity theater

नामी हस्तियों से गुलजार होगा गेयटी थिएटर

Sun, 14 Sep 2014 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 14 Sep 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
music festival at gaity theater

राजधानी शिमला के एतिहासिक गेयटी थियेटर में एक बार फिर कला का संगम होने जा रहा है। दो दिन बाद पर्यटन नगरी शिमला रमेश सिप्पी, छन्नूलाल मिश्रा और परवीण सुल्ताना जैसी हस्तियों से गुलजार होने वाली है।

विज्ञापन


संगीत और कला के कद्रदानों के लिए इन बड़ी हस्तियों को एक मंच पर देखना अपने आप में एक एक अनुभूति देगा। इतना ही नहीं आज के शोरगुल संगीत में मोहनवीणा और शहनाई जैसे वाद्य यंत्र से कर्णप्रिय संगीत मन को शांति और सुकून देगा।
विज्ञापन


कला भाषा एवं संस्कृति विभाग पंजाबी अकादमी दिल्ली के सहयोग से 17 से 21 सितंबर तक शास्त्रीय संगीत उत्सव की आयोजन कर रहा है। विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव उपमा चौधरी ने कहा कि उत्सव का शुभारंभ 17 सितंबर को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन प्रसिद्ध गायिका परवीण सुल्ताना अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। उत्सव के दूसरे दिन शहनाई वादक और जुगलबंदी गायन उस्ताद जवाद अली खान, उस्ताद मज़हर अली खान और पंडित दया शंकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

इस दिन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उत्सव के तीसरे दिन को पंडित छन्नूलाल मिश्रा के स्वर सुनने का अवसर लोगों को मिलेगा। पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त देव स्वरूप मुख्य अतिथि होंगे।


चौथे दिन पंडित विश्वमोहन भट्टमोहनवीणा वादन करेंगे और फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी विशेष अतिथि होंगे। 21 सितंबर को पंडित राजन और साजन मिश्रा के गायन को लोग सुन सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed