{"_id":"639868c1e446c548fc18bc08","slug":"mushroom-pizza-sauce-will-reduce-obesity-bp-will-be-controlled","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mushroom Pizza Sauce: मशरूम से बनी पिज्जा सॉस घटाएगी मोटापा, नियंत्रित रहेगा बीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mushroom Pizza Sauce: मशरूम से बनी पिज्जा सॉस घटाएगी मोटापा, नियंत्रित रहेगा बीपी
Thu, 15 Dec 2022 11:12 AM IST
Krishan Singh
ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:12 AM IST
सार
प्रदेश में मशरूम और टमाटर का करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। डीएमआर सोलन की डॉ. अनुराधा ने बताया कि ढिंगरी मशरूम अन्य मशरूम से ज्यादा पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्द्धक होने के साथ गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
विज्ञापन
मशरूम पिज्जा सॉस
- फोटो : संवाद
विस्तार
खुंब अनुसंधान निदेशालय (डीएमआर) सोलन के वैज्ञानिकों ने ढिंगरी मशरूम और टमाटर से पिज्जा सॉस तैयार की है। इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ेगा। साथ ही मशरूम इसे नियंत्रित भी रखेगी। यह सॉस आपके पाचन तंत्र को भी ठीक रखेगी। मोटापे को कम करने में भी सहायक होगी। हिमाचल प्रदेश में मशरूम और टमाटर का करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। डीएमआर सोलन की डॉ. अनुराधा ने बताया कि ढिंगरी मशरूम अन्य मशरूम से ज्यादा पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्द्धक होने के साथ गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
विज्ञापन
इसमें विटामिन बी, डी, के, ई के अलावा सेलेनियम और जिंक खनिज तत्व होता है। ढिंगरी में कार्बोहाइड्रेट और वसा नहीं होती। लिहाजा यह मधुमेह और उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए भी पौष्टिक आहार होता है। साथ ही इसमें प्लूरोटिन रसायन कैंसर रोधी होता है। इसमें पांच फीसदी प्रोटीन होती है जो कुपोषण दूर करती है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने मशरूम, टमाटर, लहसुन, अदरक व अन्य मसालों से पिज्जा सॉस तैयार की है। इसे पास्ता, सैंडविच के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। यह करीब छह माह तक खराब भी नहीं होगी। ढिंगरी मशरूम और टमाटर में पाए जाने वाले सभी गुण इस सॉस में भी होंगे। ढिंगरी मशरूम, टमाटर के सही दाम न मिलने पर किसान इस सॉस को तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन
जल्द बाजार में उतारने की तैयारी
निदेशालय के विशेषज्ञों ने पिज्जा सॉस तैयार की है। इसे जल्द बाजार में उतारने की तैयारी की जा रही है। इसे ब्लड प्रेशर के रोगी भी खा सकेंगे। -डॉ. वीपी शर्मा, निदेशक डीएमआर सोलन