फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Murder News Elderly couple murdered in Chandpur village of Bilaspur Himachal

Murder News: बिलासपुर के चंदपुर गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या, गोशाला में मिले दोनों के शव

Sun, 09 Jun 2024 12:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Jun 2024 12:13 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या की गई है। चंदपुर गांव के रूपलाल अपनी पत्नी कमला देवी के साथ घर पर अकेले रहते थे।

विज्ञापन
Murder News Elderly couple murdered in Chandpur village of Bilaspur Himachal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बरमाणा थाना के तहत ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी। दोनों के शव घर के पास गोशाला में मिले हैं। दोनों की गर्दन के पास तेजधार हथियार से वार किया गया है। एम्स बिलासपुर के विशेषज्ञों ने शवों का पोस्टमार्टम किया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चंदपुर गांव के रूपलाल (67) अपनी पत्नी कमला देवी (62) के साथ घर पर रह रहे थे। उनके दो बच्चे शिमला में रहते हैं। एक बेटा फोटोग्राफी का काम करता है और दूसरा टैक्सी चलाता है। रूपलाल पशुपालन करके दूध बेचते थे। रोजाना की तरह रविवार सुबह जब रूपलाल दूध बेचने के लिए सड़क पर नहीं पहुंचे तो ग्रामीण उनके घर गए। घर पर दोनों नहीं मिले तो ग्रामीणों ने घर के साथ बनी गोशाला में जाकर देखा तो वहां दोनों के शव खून से लथपथ अवस्था में पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शवों का निरीक्षण करने पर दोनों की गर्दनों के पास तेजधार हथियार के वार के गहरे निशान मिले।
विज्ञापन

वारदात स्थल के पास रास्ते में एक कान की बाली और सोने की अंगूठी मिली है। घर में भी संदूक और अलमारियों का सामान बिखरा हुआ मिला है। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने में तीन से चार लोग शामिल हो सकते हैं। मामला चोरी का भी हो सकता है या फिर इस हत्याकांड को भटकाने के लिए चोरी का एंगल देने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। वहीं, जिस घर में वारदात हुई है, उसके काफी दूर तक दूसरा कोई अन्य मकान नहीं है। इसके चलते किसी को वारदात का पता भी नहीं चला। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या के आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed