फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Murder mandi: the young man beaten to death after Argument took place in friend's wedding

मंडी में हत्या: शादी समारोह में कहासुनी पर खूनी झड़प, युवक की हत्या, तीन घायल

Tue, 26 Oct 2021 10:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/जोगिंद्रनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/जोगिंद्रनगर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 10:03 PM IST
सार

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को रमेश कुमार निवासी डुघ ने पुलिस चौकी बस्सी में मारपीट की सूचना दी। दिनेश शादी में सुनील और राकेश के साथ गया था। यहां उनकी कुछ स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
Murder mandi: the young man beaten to death after Argument took place in friend's wedding
मंडी में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी के जोगिंद्रनगर के गांव दरकोटी में शादी समारोह में दो गुटों के बीच झगड़े में एक युवक की हत्या कर दी गई। इसकी पहचान दिनेश कुमार पुत्र रमेश चंद, गांव और डाकघर त्रैम्बली, जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मारपीट और हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 24 अक्तूबर देेर रात की है। सोमवार को पुलिस को रमेश कुमार, त्रैंबली ने पुलिस चौकी बस्सी में सूचना दी कि शादी समारोह में दो गुटों में झगड़ा हो गया है। इसमें चार लोग जख्मी हो गए हैं। एक युवक घटना वाली रात से गायब है। दिनेश (मृतक) शादी समारोह में शिरकत करने सुनील और राकेश के साथ गया था। यहां पर उनकी कुछ स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव: मंडल उपाध्यक्ष समेत 11 और पदाधिकारी भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित
विज्ञापन


हालांकि मामला वहीं पर शांत करवाने का प्रयास हो गया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने बाद में सड़क पर नाकेबंदी कर दी। शादी में आई गाड़ियों को रोककर उनकी चेकिंग करने लगे। जैसे ही इन तीन युवकों की गाड़ी वहां पहुंची तो इन्होंने तीनों को गाड़ी से निकालकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि डंडे के प्रहार से सुनील और राकेश वहीं पर बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें सोमवार को होश आया तो पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी।  परिजन पुलिस थाने में गए और मामला दर्ज करवाकर दिनेश की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात को दिनेश का शव घटनास्थल से काफी दूर खड्ड में पत्थरों के बीच से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल के विशेषज्ञों और पुलिस अधीक्षक मंडी ने किया। जिस युवक को मौत के घाट उतारा गया है उसकी डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी और अढाई महिने की बेटी भी है। 27 वर्षीय दिनेश शिमला में आउटसोर्स पर नौकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed