फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Murder in restaurant in front of police control room in Shimla

Murder: शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने गंडासी से युवक की हत्या

Mon, 26 Feb 2024 11:45 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Feb 2024 11:45 PM IST
सार

हिमाचल की राजधानी शिमला में सनसनीखेज वारदात हुई है। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने रेस्टोरेंट में मर्डर की वारदात हुई। हत्या के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Murder in restaurant in front of police control room in Shimla
Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने एक युवक की तेजधार हथियार (गंडासी) से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मनीष (21) निवासी कोटी, कुपवी (चौपाल) के रूप में हुई है। मनीष करीब एक साल से मालरोड के एक रेस्तरां में काम कर रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक रेस्तरां के साथ लगते कैफे में दिसंबर 2023 से काम कर रहे रानिया सिरसा (हरियाणा) के सितेंद्र पाल सिंह ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कैफे में चोरी का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


इस बीच साथ लगते रेस्तरां में सो रहे मनीष को इसकी भनक लगी तो वह जाग गया। जैसे ही मनीष बाहर निकला तो आरोपी ने गंडासी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक वारदात रविवार रात 1 बजकर 42 मिनट की है। हमले के बाद मनीष लहुलूहान हालत में मदद के लिए मालरोड स्थित पुलिस सहायता कक्ष की ओर दौड़ा। रेस्तरां से 50 मीटर की दूरी पर वह दो जगह गिरा। जिस गंडासी से आरोपी ने हमला किया, उसे मनीष साथ लाया था। उसने गंडासी पुलिस सहायता कक्ष की तरफ फेंकी और इससे दरवाजे का शीशा टूट गया।
विज्ञापन


शीशा टूटने की आवाज सुनकर पुलिस कर्मी बाहर निकले तो देखा मनीष लहुलूहान हालत में जमीन पर पड़ा था। खून बह रहा था। पुलिस कर्मियों ने मनीष को उठाया और आईजीएमसी ले गए। यहां उपचार के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मुताबिक अत्यधिक खून बहने से मनीष की मौत हो गई। बताते हैं कि मनीष रेस्तरां में पार्ट टाइम नौकरी करने के साथ-साथ कंप्यूटर कोर्स भी कर रहा था। परिवार का वह इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग
आईजीएमसी में मनीष की मौत के बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने हंगामा किया। इससे पहले मालरोड पर भी उनकी पुलिस से बहस हुई। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी तलाश में टीमें रवाना
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें सिरसा भेज दी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए सिरसा चला गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और हथियार भी जब्त कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में अभी तक रेस्टोरेंट और कैफे के मालिकों, कामगारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई है।

शिमला हत्याकांड पर सरकार पर हमलावर हुआ विपक्ष
 हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल शुरू होने से पहले गतिरोध बन गया। ठीक दो बजे सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होनी थी, मगर भाजपा विधायक दल ने शिमला मेें हुई हत्या का मामला उठाया। विपक्ष ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाया। कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक बलवीर सिंह वर्मा सदन में खड़े हुए तो विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बार-बार उन्हें रोकते रहे और इस विषय को प्रश्नकाल के बाद उठाने की बात कहते रहे।

इस पर भी विपक्ष अड़ा रहा तो नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जो विषय बलवीर सिंह वर्मा उठाने जा रहे हैं, वह गंभीर है। शिमला राजधानी है और यहां पर रात डेढ़ बजे एक युवक को काट दिया गया। पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने ही वह एक रेस्तरां में काम करता था। जब सदन चला है तो यह चर्चा करवाना जरूरी है। यह कानून-व्यवस्था की दृष्टि से चर्चा के लिए महत्वपूर्ण विषय है कि माल रोड पर हत्या हो जाती है। अन्य मामले में कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को धमकी दी जाती है। बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का एक और मामला भी है।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने महत्वपूर्ण मामला उठाया है। यह सरकार की जानकारी में है। यह दुखद घटना है। प्रश्नकाल के बाद कटौती प्रस्ताव भी लाए जाने हैं। उसमें भी इस विषय पर चर्चा हो सकती है। इस पर सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। मुख्यमंत्री अभी सदन में नहीं हैं। वह तीन बजे आएंगे तो उनका जवाब भी आ जाएगा।

कटौती प्रस्ताव चर्चा में इस मामले को प्राथमिकता देंगे : पठानिया
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। कटौती प्रस्ताव पर भी चर्चा होनी है। वह ऐसा कर सकते हैं। इस पर वोट होगा तो दूध का दूध पानी का पानी होगा। इसे पहली प्राथमिकता देंगे। तीन बजे सीएम भी आएंगे तो वह विस्तृत वक्तव्य देंगे।

जहां तक मेरा प्रश्न है, सरकार इसे गंभीरता से ले रही : सुधीर
चर्चा के बीच अपने मामले का जिक्र आने पर कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि यह विषय जो उठाया गया है, इसकी उन्होंने पुलिस महानिदेशक से विस्तृत चर्चा की है। जहां तक उनका प्रश्न है, सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय वाला विषय भी दिया है। वहां परिसर बनना है कि नहीं, इस पर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।
 

ऐसे तो मूली-गाजर भी नहीं काटते हैं : बलवीर
चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि उनके क्षेत्र में दुर्गम कुपवी से मुनीष पुत्र मोहन सिंह रेस्तरां में नौकरी कर रहा था। उस पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। वह घायल अवस्था में रिपोर्टिंग रूम के सामने पहुंचा। पुलिस वाले वहां उठ नहीं रहे थे। वह गिर गया और जब गिरा तो हथियार उस पर फेंका गया। दरवाजे का शीशा भी टूटा है। उसके बाद हत्या करने वाला वहां से कसुम्पटी, फिर बस स्टैंड और वहां से भी चंडीगढ़ चला गया और भाग गया। इतना बड़ा कत्ल हुआ। ऐसे तो मूली-गाजर भी नहीं काटते हैं। अफसरशाही अंग्रेजों के जमाने की तरह है। लोग बहुत गुस्से में हैं, वे मृत शरीर को नहीं ले जाने दे रहे हैं।

पुलिस की तीन टीमें रवाना, फोन ट्रेस : जनारथा
शिमला के कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि यह रात एक या दो बजे की घटना है। सीसीटीवी कैमरे की रिपोर्ट आई है। फोन ट्रेस किया गया है। पुलिस की तीन टीमें रवाना हो चुकी हैं। शाम तक इसका कोई परिणाम जरूर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed