फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Murder In Himachal 13 year old Nepali girl murdered in Kinnaur, dead body found in bed

Murder in Himachal: खौफनाक वारदात से दहला किन्नौर, सातवीं की छात्रा की हत्या कर बेड बॉक्स में छिपा दिया शव

Tue, 17 May 2022 07:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, (भावानगर)किन्नौर
अमर उजाला नेटवर्क, (भावानगर)किन्नौर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 May 2022 07:16 PM IST
सार

किन्नौर जिले में भावानगर थाना के तहत 13 वर्षीय सातवीं कक्षा की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। दिहाड़ी मजदूरी करने वाला आरोपी युवक हत्या कर उसे बेड बॉक्स में छिपाकर फरार हो गया था। मृतक छात्रा के हाथ पीछे को बांधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था।

विज्ञापन
Murder In Himachal 13 year old Nepali girl murdered in Kinnaur, dead body found in bed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भावानगर थाना के तहत 13 वर्षीय सातवीं कक्षा की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। दिहाड़ी मजदूरी करने वाला आरोपी युवक हत्या कर उसे बेड बॉक्स में छिपाकर फरार हो गया था। मृतक छात्रा के हाथ पीछे को बांधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। पुलिस 24 घंटे के भीतर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर यहां ले आई है। लुतुक्सा में रह रही नेपाली मूल की महिला ने बीते शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को उसी का पड़ोसी सिक्किम का रहने वाला मनोज राही (23), निवासी देवरोली भगाकर ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी। शनिवार देर रात को ही ताला तोड़कर आरोपी के मकान मालिक के सामने किराये का कमरा खुलवाया गया। छानबीन के दौरान बेड बॉक्स खोला तो उसमें छात्रा मृत पड़ी थी।

विज्ञापन


मृतका के हाथ बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा था। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि पड़ोस में छात्रा की आवाज सुनाई न दे। पुलिस ने इस मामले को सामने नहीं आने दिया ताकि आरोपी सतर्क न हो जाए। पुलिस तहकीकात में आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन दिल्ली आ रही थी। लिहाजा, एक पुलिस टीम को तुरंत दिल्ली भेजा गया। दिल्ली पुलिस को भी इस मामले से अवगत करवाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ भावानगर राजू ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 21 मई तक रिमांड पर भेजा है। आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। हालांकि, हत्या क्यों कि गई, इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। शिमला से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed