बुजुर्ग महिला के हाथ बांध कर मौत के घाट उतारा, गला घोंट कर हत्या की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्हघाटी के सकरोआ क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के हाथ बांध कर मौत के घाट उतार दिया गया है। हत्यारे का सुराग नहीं लग पाया है। महिला पिछले करीब 15 वर्षों से अकेली अपने घर में रहती थी और वृद्धा पेंशन पर गुजर बसर कर रही थी।
पुलिस को शक है कि महिला को बंधक बनाकर हत्या की गई है। पुलिस ने पंचायत प्रतिनिधियों और रिश्तेदारों के बयान पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी ने घटनास्थल का दौरा करके हर पहलू को जांचा है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रेम सिंह निवासी चच्योट ने कहा कि उसकी बहन फूलन देवी (60) घर में अकेली रहती थी। वीरवार सुबह उन्हें पंचायत प्रतिनिधियों से मामले की सूचना मिली कि उनकी बहन घर के बाहर नाली के पास गिरी हुई मिली है।
जब वह सुबह 9.30 बजे मौके पर पहुंचे तो वहां स्थानीय लोग और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे। बहन के शव से चादर को हटाया तो हाथ शाल से बंधे थे। मामले की सूचना बल्ह थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
गला घोंट कर हत्या की आशंका: एसपी
फूलन देवी की हत्या के कारणों की तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा। मौके का मुआयना किया गया है। वृद्धा के हाथ शाल से बांधे हुए हैं।
ऐसा हो सकता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। जहां तक हत्या के कारणों की बात है, जांच के बाद ही पता चल सकेगा। बुजुर्ग महिला के शरीर पर चोटों के निशान नहीं हैं।
उधर, पंचायत प्रधान सकरोहा चंपा देवी और वार्ड मेंबर बालक राम ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सुबह उन्हें स्थानीय लोगों ने सूचित किया था कि एक वृद्धा नाली के पास गिरी है।
जब मौके पर पहुंचे तो पहले से ही लोगों की भीड़ थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले बुजुर्ग महिला छत से गिर गई थी और उसके टांगों में प्लेट्स भी पड़ी हुई थीं। 15 साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। बल्ह थाना के एसएचओ संजीव सूद ने बताया कि धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
फोन कर मांग लिया एटीएम कार्ड का नंबर, शातिरों ने खाते से उड़ाए पौने सात लाख
एक महिला के खाते से शातिरों ने आनलाइन बैंकिग से पौने सात लाख रुपए उड़ा लिए हैं। महिला का कहना है कि कुछ लोगों ने उसे फोन पर झांसा देकर एटीएम कार्ड का नंबर मांग लिया था। जब उसने खाता चैक किया तो उसके खात से रकम गायब थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना करसोग में शिकायतकर्ता गुडडी देवी पुत्री परमानंद निवासी सनारली डाकघर बांथल तहसील करसोग ने शिकायत दर्ज की है कि 19 जुलाई को इसने अपने बैंक खाते में 16 लाख रूपये जमा करवाये थे।
इसके बाद उसके मोबाइल पर बैंक के नाम पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिस पर उसने अपने एटीएम कार्ड का नंबर बता दिया। 30 अगस्त को जब अपने बैंक खाते की जांच की तो किसी पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने 21 जालाई से 30 अगस्त 2017 तक ऑनलाइन 6 लाख 75 हजार रूपये निकाल लिए थे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।