फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case at una himachal

पत्थरों से कुचलकर नदी में फेंक दी लाश

Fri, 07 Nov 2014 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 07 Nov 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
murder case at una himachal

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की ग्राम पंचायत टकोली स्थित गारनी खड्ड में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर शव फैंकने करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


हत्यारों ने बड़ी ही बेरहमी से व्यक्ति के सिर को पत्थरों से कुचला और उसका गुप्तांग काटने का प्रयास किया है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे काफी दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 37 वर्षीय बरोटा निवासी रणवीर सिंह पुत्र लाल चंद के रूप में हुई है। डीएसपी हैडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया और कई अहम पहलूओं की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि मामले की आगामी छानबीन तेज कर दी है। हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। बरहाल पुलिस ने आगामी जांच तेज कर दी है।

लोगों ने खड्ड में देखा लहुलूहान शव

murder case at una himachal

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि मामले की आगामी छानबीन तेज कर दी है। हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। बरहाल पुलिस ने आगामी जांच तेज कर दी है।

वीरवार सुबह बरोट के ग्रामीण खड्ड की ओर से जा रहे थे कि लोगों ने खड्ड के किनारे पर खून से लथपथ हालत में एक व्यक्ति का शव देखा। जिससे ग्रामीण सहम से गए और उन्होंने इसकी सूचना बंगाणा पुलिस को दी।

घटना के बाद लोगों का भारी जमाबड़ा लग गया। पूछताछ के बाद मृतक की पहचान रणवीर सिंह निवासी बरोटा के रूप में की। बताया जा रहा है कि मृतक की दो दफा शादी हुई थी।

पहली शादी सफल न होने के चलते उसका तलाक हो गया था, जबकि उसकी दूसरी पत्नी भी चंडीगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही है। मृतक नंगल में किसी ठेकेदार के पास काम करता था।

डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस धारा 302 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed