{"_id":"6acf88d85377bc08b40be846","slug":"municipal-employees-will-remove-encroachments-along-with-the-police-shimla-news-c-19-sml1002-803809-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पुलिस के साथ ही अतिक्रमण \nहटाएंगे नगर निगम कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पुलिस के साथ ही अतिक्रमण हटाएंगे नगर निगम कर्मचारी
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर शहर में अतिक्रमण हटाने जा रही नगर निगम की टीम अब पुलिस सुरक्षा के बीच ही यह कार्रवाई करेगी। नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को पुलिस विभाग से कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात करने को कहा है।
टाउनहॉल में नगर निगम कर्मचारियों से बहसबाजी करने, धमकाने की शिकायतें मिलने के बाद निगम आयुक्त सचिन कंवल ने बुधवार को जिला पुलिस अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश लागू करने में कुछ तहबाजारी बाधा डाल रहे हैं। यह निगम कर्मचारियों को धमका रहे हैं, उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में बाजार में बिना पुलिस के कार्रवाई करना मुश्किल है। आयुक्त ने रोजाना होने वाली कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को जवान तैनात करने को कहा है। नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि शुरुआती दिनों में तो पुलिस के जवान कार्रवाई में शामिल रहे लेकिन बाद में सुरक्षा हटा दी। अब नगर निगम की टीम बिना सुरक्षा के ही बाजार में कार्रवाई करने को मजबूर हैं। तहबाजारी इकट्ठा होकर कभी गाड़ी रोक देते हैं तो कभी निगम टीम को धमकाते हैं। आयुक्त सचिन कंवल ने कहा कि इस बारे में लिखित पत्राचार भी किया जा रहा है। पुलिस को उचित सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि तहबाजारियों को बसाने के लिए निगम ने काम किया है। अब तहबाजारी खुद उन जगहों पर नहीं जा रहे जो इनके लिए चिह्नित की है। दूसरी ओर नगर निगम की कार्रवाई रोक रहे हैं, कर्मचारियों को धमका रहे हैं। यह दादागिरी नहीं चलेगी। रिज पर भी तहबाजारियों के कारण रुके नए परिसर के निर्माण को जल्द शुरू किया जाएगा।