फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Municipal Corporation may hike garbage collection fee

आपको एक और झटका देने की तैयारी में है एमसी

Mon, 04 Aug 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 04 Aug 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation may hike garbage collection fee

राजधानी में घरेलू उपभोक्ताओं से डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का शुल्क दस रुपये बढ़ सकता है। पांच अगस्त को सैहब सोसायटी की वार्षिक बैठक होगी।

विज्ञापन


बैठक में घरेलू उपभोक्ताओं से प्रति माह लिए जाने वाले 40 रुपये के शुल्क को बढ़ाकर 50 रुपये करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। अन्य श्रेणियों से लिए जाने शुल्क में भी 10 से 20 फीसदी बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक होगी। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि वार्षिक बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में मासिक शुल्क की रसीद इलेक्ट्रॉनिक मशीन से काटने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलना तय है। इस योजना के तहत सोसाइटी शहर के हर घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान में एक चिप लगाएगी।

चिप के संपर्क में आते ही मशीन में उपभोक्ता का सारा ब्योरा आ जाएगा। घरेलू उपभोक्ताओं का शुल्क 10 रुपये बढ़ाने के अलावा नेशनल हाइवे से सटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों से लिया जाने वाला शुल्क भी बढ़ जाएगा।


बैठक में सोसाइटी की नई कार्यकारिणी भी चुनी जाएगी। दो साल से सोसाइटी की कार्यकारिणी का चुनाव नहीं हुआ है। शहर में सफाई बनाए रखने के लिए निगम परिधि से बाहर वाले क्षेत्रों को भी डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना से जोड़ने का प्रस्ताव लाया जाएगा।

इसके तहत ब्यूलिया, भराड़ी से सटे क्षेत्रों, लंबीधार, लक्ष्मीनगर, भट्ठाकुफर, चुरट रोड, मैहली, शकराला में भी हर घर से सोसाइटी कूड़ा उठाएगी। बैठक में सोसाइटी के कर्मियों का ईएसआई और ईपीएफ जल्द काटने और नगर निगम पर सोसाइटी की देनदारी को जल्द चुकाने का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed