{"_id":"60708a6e19f90106544b795a","slug":"municipal-corporation-dharamshala-congress-councillor-rajni-meet-cm-jairam-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम से मिलीं कांग्रेस की पार्षद रजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम से मिलीं कांग्रेस की पार्षद रजनी
Fri, 09 Apr 2021 10:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:40 PM IST
सार
- नगर निगम में बहुमत के लिए भाजपा कर रही पुरजोर कोशिश
विज्ञापन
शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलीं रजनी व्यास।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम धर्मशाला में किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत नहीं मिलने के बाद उठापटक का दौर शुरू हो गया। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड 15 खनियारा से नवनिर्वाचित पार्षद रजनी व्यास शुक्रवार सुबह शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलीं। रजनी कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर जीती थीं। रजनी के मुख्यमंत्री से मिलने के बाद धर्मशाला में सियासत तेज हो गई है।
विज्ञापन
इससे पहले वीरवार को धर्मशाला में आजाद प्रत्याशी सर्वचंद गलोटिया भाजपा पार्षदों की बैठक में शामिल हुए थे। नगर निगम धर्मशाला में कुल 17 सीटें हैं। इनमें भाजपा को आठ सीटें मिली हैं। कांग्रेस को 5 और चार सीटें निर्दलीयों ने जीती हैं। सदन में बहुमत बनाने के लिए किसी भी दल को 9 पार्षदों का समर्थन चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा निर्दलीयों को साथ लाने के लिए पूरा जोर लगा रही, ताकि नगर निगम में उसका मेयर और डिप्टी मेयर बन जाए। रजनी व्यास से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने आफिस की फेसबुक पोस्ट में भी मुलाकात की जानकारी सचित्र दी है। उसमें लिखा है कि रजनी व्यास ने उनको उनके वार्ड की समस्याएं बताई हैं।
विज्ञापन