फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Municipal Body Elections: BJP Announces Candidates for 15 Wards in Mandi MC and Two in Palampur

शहरी निकाय चुनाव: पहले दिन दाखिल हुए 155 नामांकन, भाजपा ने चार एमसी में घोषित किए प्रत्याशी, यहां देखें

Wed, 29 Apr 2026 11:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/पालमपुर/सुजानपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/पालमपुर/सुजानपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 11:57 PM IST
सार

 नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के प्रथम दिन कुल 155 नामांकनपत्र प्राप्त हुए। जिला मंडी में सबसे अधिक 34 नामांकन प्राप्त हुए जबकि जिला हमीरपुर में आज कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। 

विज्ञापन
Municipal Body Elections: BJP Announces Candidates for 15 Wards in Mandi MC and Two in Palampur
नगर निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश के  51 शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन के लिए 21 अप्रैल को अधिसूचना जारी की थी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गई। 30 अप्रैल व 2 मई को भी नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इन नामांकनपत्रों की जांच 4 मईको संबंधित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुबह 10:00 बजे के बाद करेंगे। चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों को 6 मई को ही नामांकन पत्रों की वापसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 17 मई को सुबह 7:00 बजे से सांय 3:00 बजे तक ईवीएम के माध्यम से करवाया जाएगा। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के प्रथम दिन कुल 155 नामांकनपत्र प्राप्त हुए। जिला मंडी में सबसे अधिक 34 नामांकन प्राप्त हुए जबकि जिला हमीरपुर में आज कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।  बिलासपुर जिले में 16, चंबा 12, हमीरपुर 0, कांगड़ा 22, कुल्लू 23, मंडी 34, शिमला 14, सिरमौर 12, सोलन 11 व ऊना में 11 नामांकन प्राप्त हुए हैं। 

विज्ञापन

उधर, विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंडी, धर्मशाला, सोलन और पालमपुर नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है। भाजपा ने मंडी के खलियार (अनारक्षित) वार्ड से रणवीर सिंह, पुरानी मंडी (महिला) में सरिता हांडा, पड्डल (महिला) निर्मल वर्मा, नेला (महिला) मंजू देवी, मंगवाई (महिला)  कृष्णा ठाकुर, सनयारड़ (अनुसूचित जाति) वीरेंद्र सिंह आर्य, तल्याहड़ (अनारक्षित) जितेंद्र सिंह, पैलेस कॉलोनी-1 (महिला) गुरदीप कौर, पैलेस कॉलोनी-2 (सामान्य) सुमन ठाकुर, सुहड़ा (अनुसूचित जाति महिला) नेहा कुमारी, समखेतर (अनारक्षित) जितेंद्र शर्मा, भगवाहन (अनारक्षित) गगन कश्यप, थनेहड़ा (महिला) रजनी शर्मा, बैहना (अनुसूचित जाति) गुरबचन सिंह व  दोहंदी (अनुसूचित जाति महिला) से रीता देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।


पालमपुर में भाजपा ने 13 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए
नगर निगम पालमपुर के चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 15 में से 13 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी ने वार्ड-1 से सूबेदार हुक्म चंद, वार्ड-3 से प्रीति राणा, वार्ड-4 से अनीषा शर्मा, वार्ड-5 से अनीश नाग, वार्ड-6 से मनीषा शर्मा, वार्ड-7 से मंजू बाला और वार्ड-8 से सुरेंद्र ठाकुर को मैदान में उतारा है। इसके अतिरिक्त वार्ड-9 से मीनू देवी, वार्ड-11 से किरना देवी, वार्ड-12 से ललित शर्मा, वार्ड-13 से वर्षा कुमारी, वार्ड-14 से मोनिका शर्मा और वार्ड-15 से लता देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने फिलहाल वार्ड-2 (पालमपुर) और वार्ड-10 (मारंडा) के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की है, जिस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला के भाजपा उम्मीदवार
वार्ड-1 (फरसेटगंज) से रेखा शर्मा (पुराना चेहरा), वार्ड-2 (भागसूनाग) से शमशेर नैहरिया, वार्ड-3 (मैक्लोडगंज): से आशा देवी, वार्ड-4(कश्मीर हाउस) से नेहा सांगल, वार्ड-5 (खजांची मोहल्ला) से अरुणा कुमारी, वार्ड-6 (कोतवाली बाजार) से करिश्मा छेत्री, वार्ड-7(सचिवालय) से आशु, वार्ड-8 (कचहरी) से प्रेरणा गुलेरिया, वार्ड-9 (सकोह) से राज चौधरी, वार्ड-10 (श्याम नगर) से अमित भारद्वाज, वार्ड-11 (रामनगर) से अनीश कुमार (पुराना चेहरा), वार्ड-12 (बड़ोल) से मीना कुमारी, वार्ड-13 (दाड़ी) से हर्ष ओबराय, वार्ड-14 (कंडी) से शेखर आनंद, वार्ड-15 (खनियारा) से प्रवीण प्रकाश, वार्ड-16 (सिद्धपुर) से अनुपम कटोच, वार्ड-17 (सिद्धबाड़ी) से विशाल जमवाल को भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।



विज्ञापन

सुजानपुर में कांग्रेस ने सात वार्ड में तय किए प्रत्याशी, दो असमंजस बरकरार
नगर परिषद सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।  यह घोषणा सुजानपुर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने प्रभारी राजकुमार शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, मधुसूदन अवस्थी व सुमन अटवाल की उपस्थिति में की गई है। नौ वार्ड वाले इस निकाय में सात वार्ड में प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं, जबकि दो वार्ड में नाम तय नहीं हो सके हैं। घोषित प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 1 से पूर्व पार्षद रमेश कुमार, वार्ड नंबर 2 से पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकुर, वार्ड नंबर 3 से ज्योतिका ठाकुर, वार्ड नंबर 5 से पूर्व पार्षद अनिता कुमारी, वार्ड नंबर 6 से बिंदू शर्मा, वार्ड नंबर 7 से नीलम धीमान, वार्ड नंबर 8 से पूर्व अध्यक्ष बीना धीमान को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड नंबर 4 व 9 से प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र होने की उम्मीद है। ब्लाॅक कांग्रेस सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि सुजानपुर शहर के विकास में कांग्रेस पार्टी  का अहम योगदान रहा है तथा आने वाले समय में भी कांग्रेस पार्टी सुजानपुर के समग्र विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे एकजुट होकर प्रत्येक प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करें, ताकि विकास की गति को और तेज किया जा सके।  सोलन एमसी के भाजपा प्रत्याशियों की सूची भी जारी की गई है। 

नूरपुर में भाजपा ने पति-पत्नी को दिया टिकट
भाजपा ने नगर निकाय चुनावों को लेकर नूरपुर नगर परिषद के 9 वार्ड से अपने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस के अभेद्य दुर्ग कहे जाने वाले वार्ड 4 (अनारक्षित) से निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा (शिब्बू) को चुनाव में उतारा है, जोकि पिछली बार वार्ड-8 से चुनाव जीतकर नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुए थे। निवर्तमान नप अध्यक्ष के गृह वार्ड 5 से इस बार भाजपा ने नए चेहरे के तौर पर उनकी पत्नी रंजना कुमारी को टिकट थमाया है। इसी वार्ड से पिछली बार पहली बार पार्षद निर्वाचित मीनाक्षी देवी का वार्ड बदलकर उन्हें वार्ड-6 से चुनावी मैदान में उतारा है। इससे इन दोनों वार्डों में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। वार्ड-4 की बात करें तो इस वार्ड में निवर्तमान पार्षद गौरव महाजन के परिवार का दबदबा रहा है। जहां से न सिर्फ उनके स्वर्गीय पिता आरके महाजन और माता कृष्णा महाजन भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, बल्कि लंबे समय तक नगर परिषद अध्यक्ष पद भी काबिज रह चुके हैं। इस मर्तबा अध्यक्ष पद महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित होने के चलते कांग्रेस खेमे से निवर्तमान पार्षद गौरव महाजन की जगह उनकी पत्नी के चुनाव मैदान में उतारने की अटकलें चल रही हैं। ऐसे में कांग्रेसी खेमे से नए चेहरे के चुनाव मैदान में उतरने की सूरत में भाजपा की ओर से निवर्तमान नप अध्यक्ष अशोक शर्मा पर दांव लगाने से मुकाबला काफी रोचक हो सकता है।
 

पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी
उधर,  हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची की ओर से जारी अधिसूचना में पंचायतीराज चुनाव के शेड्यूल के बारे में जानकारी दी गई है। 3,754 पंचायतों में 31,182 वार्ड सदस्यों, 3754 पंचायत प्रधानों, 3754 उपप्रधानों, 1769 पंचायत समिति सदस्यों और 251 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। मतदान प्रक्रिया मतपत्रों के माध्यम से होगी। आयोग ने महिला मतदान केंद्र अलग से बनाने के निर्देश दिए हैं और इनमें महिला अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सहायक मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे।

सोलन निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी घोषित किए प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed