फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Illicit synthetic drug trade alongside work in Krishnanagar; Punjab youth arrested.

Hamirpur (Himachal) News: कृष्णानगर में काम के साथ चिट्टे का काला खेल, पंजाब का युवक गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 04:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 04:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर में छोटी-मोटी नौकरी और कारोबार की आड़ में चिट्टा बरामदगी का मामला फिर सामने आया है। पुलिस ने अब कृष्णानगर में किराये के कमरे में रहकर सैलून में काम करने वाला पंजाब का युवक 30.43 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बरामद चिट्टे की बाजारी कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। आरोपी आकाश दीप सिंह मूल रूप से अमृतसर के मकबूलपुरा का निवासी है और पक्का भरो में एक सैलून में काम करता है।
विज्ञापन

सदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी तक नशे की खेप कहां से पहुंची और इसके पीछे कोई सप्लाई नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कृष्णानगर में किराये के कमरे में रह रहे युवक के पास चिट्टा है। इसके बाद सदर थाना पुलिस की टीम ने संबंधित कमरे में तलाशी ली और नशा जब्त किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस रिमांड के दौरान नशे के स्रोत, संभावित खरीदारों और सप्लाई से जुड़े संपर्कों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी जांच करेगी कि मामले में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं। एसपी बलवीर सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस बेहतर काम कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।


कृष्णानगर में पहले भी पकड़ी जा चुकी है नशे की बड़ी खेप
कृष्णानगर वार्ड में 30 जुलाई को पुलिस ने एक घर में दबिश देकर दंपती से 74 ग्राम चिट्टा, 607 ग्राम चरस, पांच ग्राम अफीम और 2,19,260 रुपये नकद बरामद किए थे। चिट्टा अलमारी के दरवाजे के ऊपर बने गुप्त लॉकर में छिपाकर रखा गया था। आरोपी पति के खिलाफ नशे और चोरी के पहले से सात मामले दर्ज होने की बात सामने आई थी। ताजा बरामदगी ने कृष्णानगर में नशे से जुड़े मामलों पर फिर ध्यान खींचा है।



फास्ट फूड कॉर्नर से किराये के कमरे तक, नौकरी की आड़ पर सवाल
हमीरपुर में नशे की सप्लाई से जुड़े मामलों में छोटी दुकानों और निजी कामकाज की आड़ की आशंका पहले भी सामने आती रही है। पिछले साल शहर के एक फास्ट फूड कॉर्नर पर दो युवकों से चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस की कार्रवाई में पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना से जुड़े आरोपियों के नाम भी सामने आते रहे हैं। ऐसे में कृष्णानगर में सैलून में काम करने वाले युवक से चिट्टा मिलने के बाद उसकी सप्लाई के स्रोत और स्थानीय संपर्कों की जांच अहम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed